शिमला:हिमाचल प्रदेश के मनाली के भजोगी नाले में अचानक बाढ़ आ जाने से कई HRTC की बसें क्षतिग्रस्त हुई है। यही नहीं लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के घुसने के कई वीडियो जारी हुए है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे बाढ़ का पानी रास्तों और बसों में घुस रहे है।
जागरण की एक खबर के अनुसार, नाले में आज सुबह छह बजे अचानक पानी बढ़ा और फिर बाढ़ का रूप ले लिया। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य के कुल्लू और चंबा जिलों में भी बाढ़ आया था जिसके कारण जलजमाव हुआ था।
बाढ़ का पानी बसों में भी घुसा
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे बाढ़ का पानी पूरे इलाके में घुस रहा है। बाढ़ के पानी से इलाके में मौजूद HRTC की बसों को भी नुकसान पहुंचा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पानी बसों के पीछे से होकर सामने वाले गेट से बाहर निलकल रहा है। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद अन्य बसें भी नुकसान हुए है। पानी के कारण बस स्टैंड पर कीचड़ भी लग गए है। इस घटना के कई और वीडियो भी जारी हुए है जिसमें लोगों के घरों तक भी बाढ़ का पानी गया है।
प्रशासन ने बताया उठाया जा रहा है जरूरी कदम
जागरण के मुताबिक, बाढ़ का पानी वार्ड नंबर एक ढूंगरी की और से आया था और यह काफी तेज था। बताया जा रहा है कि नाले का पानी इतना तेज था कि वह वार्ड एक, दो और तीन में रहने वाले लोगों के घरों में भी घुस गया था। खबर के अनुसार, नालों की हालत देखते हुए गर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा इन नालों को सुधारने व साफ करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं एसडीएम डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है, साथ ही नदी नालों के पास न जाने की सलाह भी दी है।