लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2023: डिलीवरी पार्टनर्स के साथ राहुल गांधी ने खाया डोसा, कांग्रेस ने शेयर की स्कूटी की सवारी और सेल्फी वाली तस्वीरें

By आजाद खान | Updated: May 8, 2023 10:18 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के डिलीवरी पार्टनर्स से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पार्टनर्स की परेशानियां भी सुनी है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में राहुल गांधी को डिलीवरी पार्टनर्स के संग डोसा खाते हुए देखा गया है। वे उनके साथ स्कूटी की सवारी और सेल्फी भी लेते हुए देखे गए है। यही नहीं इस दौरान वे उनकी परेशानियों को भी सुने थे।

बेंगलुरु:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ मुलाकात की है और उनके साथ नाश्ता भी किया है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। फोटो में राहुल को -अलग-अलग गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ देखा गया है। 

राहुल गांधी को कभी इन कर्मचारियों में से एक के साथ सवारी करते हुए देखा गया है तो कभी इनके बीच बैठकर नाश्ता करते और इनकी समस्या को सुनते हुए देखा गया है। यही नहीं कांग्रेस नेता ने इन कर्मचारियों से उनके पसंदीदा खेल भी पूछा है और उनके फेवरेट खिलाड़ी की भी जानकारी लेनी चाही है। 

गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स से की बातचीत

कांग्रेस द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की गई फोटो में यह देखा गया है कि राहुल गांधी इन गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के बीच मौजूद है और इनकी बात सुन रहे है। वे उनकी परेशानियों को सुन रहे है और उनके साथ मसाला डोसा और कॉफी का नाश्ता कर रहे है। ऐसे में कर्मचारियों ने बताया कि कैसे वे बेरोजगारी के कारण कम पैसों में इस तरह के काम करने के लिए मजबूर हैं। यही नहीं इसके साथ उन्होंने कई और मुद्दे पर भी इनके साथ चर्चा की है। 

राहुल गांधी ने इन कर्मचारियों से उनके फेवरेट गेम के बारे में भी चर्चा की है और उनसे पूछा है कि उनका संदीदा फुटबॉल खिलाड़ी कौन है। वे इस दौरान स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के डिलीवरी पार्टनर्स से मुलाकात कर उनके साथ नाश्ता भी किया है और उनके बाइक पर सवारी कर उनके साथ फोटो भी लिया है। 

रविवार को की थी स्कूटी की सवारी

इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने स्कूटी की सवारी की थी। वे एक डिलीवरी बॉय के बाइक पर बैठकर करीब दो किलोमीटर तक का सफर तय किया था। बताया जा रहा है कि वे स्कूटी पर सवार होकर होटल गए थे। ऐसे में जैसे-जैसे स्कूटी आगे बढ़ते गया -पीसुरक्षाकर्मी उसके पीछे-पीछे भागते हुए देखा गया है। 

कांग्रेस नेता ने स्कूटी की सवारी पीएम मोदी की बेंगलुरु वाली रो शो के बाद की थी। पीएम मोदी के इस रोड शो में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई है। यही नहीं अमित शाह ने भी कल एक रोड शो किया था। 

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीBangaloreस्वीगीजोमैटो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी