लाइव न्यूज़ :

LS polls 2024: ओडिशा के बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी भाजपा, सुनील जाखड़ ने कहा- 13 सीट पर अकाली दल से गठजोड़ नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2024 11:18 AM

LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में 21 लोकसभा सीट हैं।पंजाब में 13 लोकसभा सीट हैं। 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गयी है।

LS polls 2024: ओडिशा के बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव भाजपा अकेले लड़ेगी। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हाल ही में ओडिशा में भी भाजपा और बीजद में गठजोड़ नहीं हुआ था। ओडिशा में 21 लोकसभा सीट हैं। 2020 में कृषि कानून को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन तोड़ लिया था। पंजाब में 13 सीट पर 1 जून को वोट पड़ेंगे। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गयी है।

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों के चुनाव के अंतिम चरण में, एक जून को होगा। जाखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ‘फीडबैक’ के बाद यह फैसला लिया है। जाखड़ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए काम किसी से छिपे नहीं हैं।’’ भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गयी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 18 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी, जबकि चार मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया। पार्टी ने अभी कटक, जाजपुर और कंधमाल लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने चार महिलाओं अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर), संगीता कुमारी देव (बोलांगीर), मालविका केशरी देव (कालाहांडी) और अस्का से अनिता सुभादर्शिनी को मैदान में उतारा है। जिन मौजूदा सांसदों को इस बार भाजपा का टिकट नहीं दिया गया है उनमें बरगढ़ से सुरेश पुजारी, केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू (मयभंज), नीतीश गैंग देब (संबलपुर) और बसंत पांडा (कालाहांडी) शामिल हैं।

पार्टी ने पुजारी की जगह प्रदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में नीतीश गंग देब की जगह ली है। रायरंगपुर के विधायक नबा चरण मांझी ने मयूरबाग सीट से बिशेश्वर टुडू की जगह ली है। कालाहांडी लोकसभा सीट पर बसंत कुमार पांडा की जगह मालविका केशरी देव को नया उम्मीदवार बनाया गया है।

जिन मौजूदा सांसदों को बरकरार रखा गया है उनमें जुएल ओराम (सुंदरगढ़), प्रताप चंद्र सारंगी (बालासोर), संगीता कुमारी सिंह देव (बोलांगीर) और अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर) शामिल हैं। भाजपा के अन्य उम्मीदवारों में अनंत नायक (क्योंझर), अभिमन्यु सेठी (भद्रक), रुद्र पाणि (ढेंकनाल), बैजयंत पांडा (केंद्रपाड़ा), बलभद्र मांझी (नबरंगपुर), विभु तराई (जगतसिंहपुर), संबित पात्रा (पुरी), प्रदीप पाणिग्रही (बेरहामपुर) और कालीराम मांझी (कोरापुट) शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पंजाबBJPओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, खड़गे ने किया स्वीकार, जयराम नरेश ने दी जानकारी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: मायावती पर हमला!, सपा मुखिया यादव ने कहा- भाजपा की मदद कर रहीं बसपा प्रमुख, जनता से दूर और प्रत्याशी क्यों बदल दिया

भारतMaharashtra Legislative Council Elections: 4 सीट पर 10 जून को मतदान, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 मई, इन सीटों पर डाले जाएंगे वोट

भारतLok Sabha election 2024 Phase 4: एनडीए और महागठबंधन में टक्कर, 5 सीट पर 13 मई को पड़ेंगे वोट, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मैदान में...

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतडेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास से कूड़ा हटाने की अपील की, एनडीएमसी ने कुछ ही देर में की सफाई

भारतएअर इंडिया संकट: 90 से अधिक उड़ानें रद्द, चालक दल की कमी, उड़ानों की संख्या घटाएगी कंपनी, टिकट बुक किया है तो जरूर पढ़ें ये खबर

भारतखतरे में है भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी? जनसंख्या में रिकॉर्ड 7.82% की गिरावट, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी में वृद्धि

भारतJharkhand Minister Secretary ED: ईडी छापेमारी में ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस के केबिन से मिला रुपयों का बंडल, आलमगीर आलम पर कसा शिकंजा

भारतKerala SSLC Result 2024: कुल 99.69 प्रतिशत छात्र पास, यहां जानिए अपने रिजल्ट