लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal On CAA: '.. मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं, मुझे छोड़ दीजिए', सीएए पर बोले अरविंद केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 14, 2024 12:42 IST

Arvind Kejriwal On CAA: सीएए पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह आमने सामने आ गए हैं। सुबह अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद अरविंद केजरीवाल का आया बयान केजरीवाल कहा पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के लोगों को बसाना चाहते हो उनको कहां से नौकरियां देंगेअरविंद केजरीवाल के घर पर हिन्दू शरणार्थियों ने किया प्रदर्शन

Arvind Kejriwal On CAA: सीएए पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह आमने सामने आ गए हैं। सुबह अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं। शाह का यह बयान इसलिए आया क्योंकि अरविंद ने बीते दिनों पहले कहा था कि अगर उन्हें नागरिकता दे दी तो दंगे और बलात्कार के मामले बढ़ जाएंगे। गुरुवार को अमित शाम के बयान में केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अरविंद ने कहा कि कल मैंने प्रेस-कॉन्फ़्रेंस कर बताया था कि किस तरह सीएए देश के लिए ख़तरनाक है। आज गृह मंत्री अमित शाह ने उस पर अपना बयान दिया।

इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से उनके बयान का जवाब दे रहा हू। केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आज सारी सरकार मिलकर अपने देश के बच्चों को रोजगार देने में असमर्थ हैं, आप भारी संख्या में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के लोगों को बसाना चाहते हो उनको कहां से नौकरियां देंगे। पहले अपने बच्चों के लिए नौकरियों का इंतजाम करें। उनके लिए घर कहां से आएंगे। अपने देश में लोगों के पास नौकरी और घर नहीं हैं। बताते चले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके बयानों को लेकर दिल्ली में रहे रहे हिन्दू शरणार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

क्या बोले थे गृह मंत्री

अरविंद केजरीवाल के शरणार्थियों को नागरिकता देने से चोरी और बलात्कार बढ़ेंगे वाले बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं। उन्हें पता नहीं है कि ये लोग भारत में आ चुके हैं और भारत में रह रहे हैं। अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो वे बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात नहीं करते या रोहिंग्या का विरोध क्यों नहीं करते। वे वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वे विभाजन की पृष्ठभूमि भूल गए हैं, उन्हें शरणार्थी परिवारों से मिलना चाहिए।

टॅग्स :CAAभारतअफगानिस्तानपाकिस्तानPakistanअमित शाहअरविंद केजरीवालAmit ShahArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला