लाइव न्यूज़ :

BJP candidates list: भाजपा उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी, सनी देओल बाहर, तरणजीत संधू, परनीत कौर को मिला टिकट

By रुस्तम राणा | Published: March 30, 2024 9:14 PM

BJP's 8th list of 11 candidates: भाजपा ने शनिवार को ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए 8वीं सूची जारी की। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कीगुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद सनी देओल का टिकट कटाभगवा पार्टी ने यहां से उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू को इस सीट से मैदान में उतारा गया है

BJP's 8th list of 11 candidates: अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू अपना चुनावी पदार्पण करेंगे क्योंकि पार्टी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतसर से मैदान में उतारा है। भाजपा ने शनिवार को ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए 8वीं सूची जारी की। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, जो पार्टी में नई नई शामिल हुई हैं, को पटियाला से टिकट मिला, जिस निर्वाचन क्षेत्र का उन्होंने कांग्रेस से प्रतिनिधित्व किया था। गुरदासपुर से सांसद बनने के बाद संसद में अपनी कम उपस्थिति के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू को इस सीट से मैदान में उतारा गया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और तीन बार के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे और हाल ही में आप छोड़ने वाले सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से मैदान में उतारा गया है। हंस राज हंस, जो 2019 में उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के टिकट पर जीते थे, फरीदकोट सीट (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। वहीं ओडिशा में, जहां भाजपा बीजद के समर्थन के बिना अकेले चुनाव लड़ेगी, पार्टी ने कटक से छह बार के सांसद भर्तृहरि महताब को मैदान में उतारा है। महताब हाल ही में बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में डॉ. प्रणत टुडू को झाड़ग्राम से और पूर्व आईपीएस देबाशीष धर को बीरभूम से मैदान में उतारा गया है। धर ने हाल ही में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। डॉ. प्रणत टुडू ने भी हाल ही में पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य सेवाओं से इस्तीफा दे दिया। वह झाड़ग्राम सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPसनी देओलपंजाबओड़िसापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, खड़गे ने किया स्वीकार, जयराम नरेश ने दी जानकारी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: मायावती पर हमला!, सपा मुखिया यादव ने कहा- भाजपा की मदद कर रहीं बसपा प्रमुख, जनता से दूर और प्रत्याशी क्यों बदल दिया

भारतMaharashtra Legislative Council Elections: 4 सीट पर 10 जून को मतदान, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 मई, इन सीटों पर डाले जाएंगे वोट

भारतLok Sabha election 2024 Phase 4: एनडीए और महागठबंधन में टक्कर, 5 सीट पर 13 मई को पड़ेंगे वोट, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मैदान में...

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतडेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास से कूड़ा हटाने की अपील की, एनडीएमसी ने कुछ ही देर में की सफाई

भारतएअर इंडिया संकट: 90 से अधिक उड़ानें रद्द, चालक दल की कमी, उड़ानों की संख्या घटाएगी कंपनी, टिकट बुक किया है तो जरूर पढ़ें ये खबर

भारतखतरे में है भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी? जनसंख्या में रिकॉर्ड 7.82% की गिरावट, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी में वृद्धि

भारतJharkhand Minister Secretary ED: ईडी छापेमारी में ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस के केबिन से मिला रुपयों का बंडल, आलमगीर आलम पर कसा शिकंजा

भारतKerala SSLC Result 2024: कुल 99.69 प्रतिशत छात्र पास, यहां जानिए अपने रिजल्ट