लाइव न्यूज़ :

गो फर्स्ट मामले में न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार करना बेहतर होगा: सिंधिया

By भाषा | Updated: May 2, 2023 20:38 IST

एयरलाइन के ऋण शोधन समाधान कार्यवाही के लिये स्वैच्छिक आवेदन देने को देखते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘यह बेहतर होगा कि न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ‘यह बेहतर होगा कि न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किया जाएमीडिया से कहा- एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को झटका लगना दुर्भाग्यपूर्ण वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन ने तीन और चार मई को उड़ानें रद्द करने का निर्णय किया

नई दिल्ली: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि इंजन आपूर्ति से संबंधित परिचालन बाधाओं के कारण एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को झटका लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। एयरलाइन के ऋण शोधन समाधान कार्यवाही के लिये स्वैच्छिक आवेदन देने को देखते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘यह बेहतर होगा कि न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किया जाए।’’ 

वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन ने तीन और चार मई को उड़ानें रद्द करने का निर्णय किया है। सिंधिया ने बयान में कहा, ‘‘गो फर्स्ट को इंजन के संदर्भ में आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सरकार हर संभव तरीके से एयरलाइन की मदद कर रही थी। मामले को संबंधित पक्षों के साथ उठाया गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को झटका लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री ने कहा, ‘‘यह हमारी जानकारी में आया है कि एयरलाइन ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में आवेदन किया है। यह बेहतर होगा कि न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किया जाए।’’ 

सिंधिया ने यह भी कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ उड़ानों को अचानक से निलंबित करने को लेकर कंपनी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिये वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करना एयरलाइन का कर्तव्य है ताकि परेशानी कम से कम हो।

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaGo AirlinesDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज