लाइव न्यूज़ :

अफजल गुरु के 17 साल के बेटे गालिब गुरु ने किया कमाल, 12वीं में 88.2% अंक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 11, 2018 19:05 IST

अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु ने 10वीं कक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त किया था।

Open in App

भारतीय संसद पर हमले की साजिश रचने के दोषी आतंकवादी मोहम्मद अफजल गुरु के बेटे गालिब ने 12वीं की परीक्षा में 88.2% अंक हासिल किए हैं। जी हां, जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीओएसई) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया है जिसमें 17 वर्षीय अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु को 500 में से 441 नंबर हासिल किए हैं। जिसकी वजह से काफी चर्चा में है। गालिब गुरु ने कई विषयों में डिस्टिंक्शन लाया है। पर्यावरण विज्ञान में 94, रसायन विज्ञान में 89, भौतिक विज्ञान में 87, जीव-विज्ञान में 85 और सामान्य अंग्रेजी में 86 अंक प्राप्त किए हैं। 

अफजल के बेटे के 10वीं में 95 फीसदी

बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में स्थित उसके घर पर दोस्तों और परिजनों की कतारें लग गई। गालिब ने दो साल पहले 10वीं की परीक्षा में भी अच्छे अंकों से पास हुआ था। 10वीं की परीक्षा में उसे 95 फीसद नंबर मिले थे। गालिब ने परीक्षा में 500 में से 474 नंबर हासिल किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर में हुई परीक्षा में 55,163 में से 33,893 बच्चे पास हुए हैं। कुल 61.44 फीसदी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 64.31 लड़कियां और 58.92 लड़के पास हुए हैं। 

बता दें आतंकवादी अफजल गुरु को 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हमले का दोषी पाया गया था। 13 साल बाद यानी 9 फरवरी 2013 में उसे फांसी पर लटका दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय संसदexamआतंकी हमलाआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?