लाइव न्यूज़ :

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की जून में हो सकती है शुरुआत, दूरसंचार मंत्री ने कहा- मूल्य निर्धारण की चिंताओं के समाधान की प्रक्रिया जारी

By भाषा | Updated: April 28, 2022 14:39 IST

ट्राई ने बीते दिनों 5जी सेवाओं को लेकर 30 साल से अधिक समय के लिये विभिन्न बैंड में 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के स्पेक्ट्रम नीलामी की सिफारिश की थी। नियामक ने मोबाइल सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रम बिक्री के लिये जिस कीमत की सिफारिश की है कि वह आरक्षित या आधार मूल्य से 39 प्रतिशत कम है।

Open in App
ठळक मुद्देट्राई ने 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के स्पेक्ट्रम नीलामी की सिफारिश की थी।सीओएआई ने स्पेक्ट्रम कीमतों में कटौती के बारे में ट्राई की सिफारिशों पर गहरी निराशा जताई है।वैष्णव ने कहा कि हम नीलामी करने के लिए अपनी समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार जून की शुरुआत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कर सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विभाग अपेक्षित समय सीमा के अनुसार काम कर रहा है और स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण के संबंध में उद्योग की चिंताओं को हल करने की प्रक्रिया जारी है।

स्पेक्ट्रम नीलामी के कार्यक्रम के बारे में पूछने पर वैष्णव ने कहा कि इसके जून की शुरुआत में होने की उम्मीद है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने 5जी सेवाओं को लागू करने के लिए एक बड़ी नीलामी योजना तैयार की है।

वैष्णव ने कहा, "हम नीलामी करने के लिए अपनी समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।" मंत्री ने कहा कि डिजिटल संचार आयोग ट्राई की सिफारिशों पर विचार करेगा और स्पष्टीकरण के लिए उनसे संपर्क करेगा।

ट्राई ने बीते दिनों 5जी सेवाओं को लेकर 30 साल से अधिक समय के लिये विभिन्न बैंड में 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के स्पेक्ट्रम नीलामी की सिफारिश की थी। नियामक ने मोबाइल सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रम बिक्री के लिये जिस कीमत की सिफारिश की है कि वह आरक्षित या आधार मूल्य से 39 प्रतिशत कम है।

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के संगठन भारतीय सेल्युलर ऑपरेटर संघ (सीओएआई) ने स्पेक्ट्रम कीमतों में कटौती के बारे में ट्राई की सिफारिशों पर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि सुझाई गई कीमतें भी बहुत ज्यादा हैं।

टॅग्स :5जी नेटवर्कमोदी सरकारटेलीकॉमTelecom Regulatory Authority of Indiaट्राईAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार