लाइव न्यूज़ :

8 बार शरीर पर चलाया ट्रैक्टर, युवक की हुई मौत, मदद की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: October 25, 2023 3:59 PM

युवक जमीन पर अचेत पड़ा हुआ है और ट्रैक्टर सवार आरोपी एक बार नहीं बल्कि युवक पर 8 बार ट्रैक्टर से उसे कूचलता रहता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है उसके होश उड़ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रैक्टर से कूचलता रहा जब तक नहीं गई युवक की जान जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कूचलकर दूसरे पक्ष के युवक की कर दी हत्या पुलिस ने आरोपी के सगे भाई को किया डिटेन

राजस्थान: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना राजस्थान के भरतपुर के बयाना क्षेत्र में हुई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान दूर से लोग वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाने का प्रयास नहीं किया गया। लोगों के द्वारा घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है।

इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि किस बेरहमी से एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाया जा रहा है। युवक जमीन पर अचेत पड़ा हुआ है और ट्रैक्टर सवार आरोपी एक बार नहीं बल्कि युवक पर 8 बार ट्रैक्टर से उसे कूचलता रहता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है उसके होश उड़ गए हैं। 

क्या है मामला

युवक की हत्या के पीछे जमीनी विवाद मूल कारण बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बयाना क्षेत्र के गांव अड्डा में बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। स्थानीय थाने में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दी गई थी। लेकिन बुधवार की सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने हुए।

इस दौरान बहादुर पक्ष का एक व्यक्ति उस जमीन पर पहुंच गया जिसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था। जमीन पर एक पक्ष के पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष अतर सिंह भी पहुंच गया। इस बीच अतर सिंह पक्ष का एक युवक ट्रैक्टर रुकवाने के लिए जमनी पर लेट गया। इस पर बहादुर पक्ष के ट्रैक्टर चालक के द्वारा युवक पर 8 बार ट्रैक्टर चलाकर उसकी हत्या कर दी गई। 

मामले में क्या है पुलिस का पक्ष

बयाना रेंज के एएसपी ओम प्रकाश कालनिया ने कहा कि सुबह 7.30 बजे सूचना मिली कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। दोनों पक्ष गुर्जर बिरादरी से आते हैं। मैं स्थानीय एसएचओ के साथ मौके पर पहुंचा। साथ में सर्कल ऑफिसर भी थे। दोनों पक्षों के आमने सामने होने से एक युवक की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर चलाई जा रही हैं। जिसमें एक युवक पर बार बार ट्रैक्टर चलाया जा रहा है।

इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की गई है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान जल्द ही जारी की जाएगी। एसीपी के अनुसार, दोनों पक्षों में तीन दिन पहले भी जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

टॅग्स :भरतपुरअशोक गहलोतराजस्थानRajasthan Congressगजेंद्र सिंह शेखावत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVideo: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भयानक हादसा, ट्रक में घुस गई कार, सामने आया वीडियो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

क्राइम अलर्टRape Case: शादी के बाद घर लौट रही थी 19 वर्षीय लड़की, कालू और दोस्त ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर तलवार से हमला, सिर में चोट और दाहिने हाथ की दो उंगलियां कटी

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Residence Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवी गिरफ्तारी, शूटरों की रेकी करने में की मदद

भारतLok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को जिताने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 2 पूर्व CM को अमेठी और रायबरेली का बनाया पर्यवेक्षक

क्राइम अलर्टSawai Madhopur Road Accident: वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह की मौत और मनीष शर्मा के बच्चे मनन और दीपाली घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र: डेटिंग ऐप पर योगा टीचर को मिला प्यार! इंग्लैंड से भेजा गिफ्ट, फिर प्रेमिका के खाते से उड़ा लिए 3.36 लाख

क्राइम अलर्टGopalganj: 'पत्नी निकली जिंदा', जेल में सजा काटता रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी

क्राइम अलर्टGwalior Rape Case: जान से मार दूंगा, फिर बच्ची का बलात्कार, आरोपी के घर जानवरों को खाना देने गई थी बच्ची

क्राइम अलर्टBareilly Crime Case: कल्पना का शव फांसी पर लटका मिला, तुलसी का शव जमीन पर पाया गया, घर में मृत मिलीं दो सगी बहनें, पड़ोसी युवक और उसकी भाभी पर केस दर्ज, जानें कहानी

क्राइम अलर्टFamily Murder In korba: जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और पुत्री जयसीका की धारदार हथियार से हत्या, ठेकेदारी का काम करता था शख्स