लाइव न्यूज़ :

SEBI Grade A Notification 2024: 97 अधिकारियों की भर्ती, सेबी ने आवेदन मांगे, जानिए पात्रता, शुल्क और चयन प्रक्रिया

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2024 3:32 PM

SEBI Grade A Notification 2024: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस साल विभिन्न विभागों में 97 अधिकारियों की भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल जून में 25 वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे।आवेदन शुल्क 2024 के बारे में घोषणा सार्वजनिक हो गई है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग शामिल हैं।

SEBI Grade A Notification 2024: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बड़ी घोषणा की है। ग्रेड 'ए' नौकरी के लिए आवेदन 13 अप्रैल 2024 से स्वीकार किए जाएंगे। विभिन्न विभागों में 97 अधिकारियों की भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर देख सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के लिए काम करने के इच्छुक लोगों के लिए सेबी ग्रेड ए एक महत्वपूर्ण मौका है। पूंजी बाजार नियामक ने इससे पहले पिछले साल जून में 25 वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे।

सेबी ग्रेड ए आवेदन शुल्क 2024ः आवेदन शुल्क 2024 के बारे में घोषणा सार्वजनिक हो गई है। सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वालों के लिए आवेदन शुल्क रु. 1000 रुपये हैं। एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी लोगों के लिए आवेदन शुल्क रु. 100 हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करने के कई तरीके हैं, जिनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग शामिल हैं।

सेबी ने इसी महीने जारी सार्वजनिक अधिसूचना में भारतीय नागरिकों से सामान्य, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाग खंड के लिए वर्ग ए (सहायक प्रबंधक) अधिकारी के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे हैं। सेबी सामान्य खंड में 62, सूचना प्रौद्योगिकी में 24, विधि टीम में पांच और इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा विभागों में दो-दो पद पर नियुक्ति करेगा। सेबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

सेबी ग्रेड ए पात्रता 2024 योग्यताः आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 1994 को या उसके बाद हुआ होगा। उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक तौर पर जारी होने पर विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच करें।

चयन प्रक्रिया 2024ः

प्रारंभिक

मुख्य परीक्षा

साक्षात्कार।

पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। इस चरण में चुने गए उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए उपस्थित होंगे। यह ऑनलाइन परीक्षाओं में भी होगा, जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सेबी पिछले कुछ साल से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। जुलाई, 2022 में नियामक ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में 24 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

जनवरी, 2021 में, बाजार नियामक ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए 120 अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। मार्च, 2020 में नियामक ने 147 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और लगभग 1.4 लाख लोगों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। सेबी का गठन 1988 में किया गया था। हर्षद मेहता घोटाले के कारण 1992 में सेबी अधिनियम पारित होने के बाद सेबी को सांविधिक अधिकार दिए गए थे। 

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफल-फूल रहा भारतीय स्टार्टअप जॉब बाजार, फ्रेशर्स के लिए मौजूद हैं 53 फीसदी नौकरियां: रिपोर्ट

कारोबारSEBI Rules: भ्रष्ट कर्मचारी पर नकेल कसने की तैयारी, सेबी ने नियम में किया संशोधन, छह मई से लागू, जानें क्या है...

कारोबारNSE proposal SEBI: कारोबारी घंटे नहीं बढ़ेगा, पूंजी बाजार नियामक सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को कहा- ना, आखिर क्या है कारण

भारतJob vacancy: युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में शामिल होने का मौका, अग्निवीर योजना के तहत आई वैकेंसी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

कारोबारAdani Group Company: 7 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस, सेबी ने अडाणी समूह पर कसा शिकंजा, ये कंपनी शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: भारत के रिकॉर्ड निर्यात परिदृश्य पर नई चुनौतियां

कारोबारभारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी: रिपोर्ट

कारोबारकौन हैं संजीव गोयनका? जिन्होंने IPL की इस टीम में किया निवेश, कोलकाता समेत देश भर में खुले हैं इनके आउटलेट्स

कारोबारPetrol Diesel Price Today: जानिए आपके शहर में क्या है ईंधन के ताजे रेट, दिल्ली-मुंबई में हुए कोई बदलाव..

कारोबारRoti-rice rate report: नॉन वेज पर टूटे लोग, शाकाहारी थाली 8 प्रतिशत महंगी, अप्रैल रिपोर्ट जारी, यहां चेक करें प्राइस लिस्ट