लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग के बाद फिल्मी सितारों की बधाई का लगा तांता, बढ़ाया इसरो का मनोबल

By अंजली चौहान | Published: July 14, 2023 3:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान भारत का तीसरा चंद्र मिशन होगा।इसरो के वैज्ञानिकों ने अस्थायी रूप से 23-24 अगस्त तक चंद्रमा की सतह पर एक नरम लैंडिंग निर्धारित की है।फिल्मी सितारों ने दी बधाई

Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा शुक्रवार को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। भारत ने आज अपना तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जिसके बाद देश में खुशी की लहर दौड़ गई।

आज पूरे भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है। इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी जा रही है। इसी कड़ी में फिल्मी जगत के कई सितारों ने भी चंद्रयान 3 की सफलता पर गर्व महसूस करते हुए बधाई दी है। 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर और रितेश देशमुख और महेश बाबू ने भी इसरो को बधाई दी है।

अनुपम खेर ने इसरो को दी बधाई 

अनुपम खेर, जो हमेशा देश की उपलब्धि के लिए अपनी प्रशंसा के बारे में मुखर रहे हैं, ने ट्वीट कर इसरो के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चंद्रयान-3 की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "झंडा ऊंचा रहे हमारा, जय हिंद।"

अक्षय कुमार ने की प्रशंसा 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि और उठने का समय आ गया है हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं इसरो, चंद्रयान 3 के लिए के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

महेश बाबू ने दी शुभकामनाएं

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने ट्विटर हैंडल से चंद्रयान 3 की लॉन्च को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि एक और महत्वपूर्ण मोमेंट्स लॉन्च को देखकर काफी थ्रिलड हूं, आज चंद्रयान 3 के लॉन्च के लिए इसरो की शानदार टीम को बधाई और शुभकामनाएं, आप सभी पर गर्व हैं।

रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी ने इसरो को शुभकामनाएं दीं

रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी ने भी चंद्रमा मिशन के सुचारू रूप से चलने की कामना की। सुनील शेट्टी ने एक छोटे नोट के साथ लॉन्च बेस की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने मिशन के लिए "वर्चुअल चीयर्स" भेजा और लिखा, "यात्रा सुचारू हो, खोजें अद्भुत हों, और सफलता खगोलीय हो।"

टॅग्स :चंद्रयान-3अक्षय कुमारइसरोअनुपम खेरमहेश बाबू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: देश की युवा शक्ति आखिर कहां व्यस्त है?

भारतअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: अंतरिक्ष के दरवाजे पर नई दस्तक

बॉलीवुड चुस्कीIndian 2: कमल हसन की 'इंडियन 2' की रिलीज डेट फाइनल! अक्षय कुमार की 'सरफिरा' से बॉक्स ऑफिस पर होगा मुकाबला

भारतMumbai Film Celebrities Vote Lok Sabha Elections 2024: सभी को मतदान करना चाहिए, फर्क नहीं पड़ता गर्मी है या सर्दी, परेश रावल ने कहा, वीडियो

भारतMumbai Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड में जश्न-ए-लोकतंत्र!, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने डाले वोट, देखें फोटो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUAE सरकार से गोल्डन वीजा मिलने के बाद मंदिर पहुंचे रजनीकांत, अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के किए दर्शन; देखें

बॉलीवुड चुस्कीबेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दीपिका पादुकोण, येलो ड्रेस में प्रेग्रेंसी ग्लो देख फैन्स हुए खुश; देखें

बॉलीवुड चुस्कीशाहरुख खान की तबीयत को लेकर मलाइका अरोड़ा ने जताई चिंता, कहा- "आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते लेकिन..."

बॉलीवुड चुस्कीयूएई सरकार रजनीकांत को गोल्डन वीजा दिया, अभिनेता ने कहा- शुक्रिया, जानें इसके लाभ

बॉलीवुड चुस्कीKhatron Ke Khiladi 14 से डेब्यू करेंगी जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, डेब्यू को लेकर कही ये बात...