लाइव न्यूज़ :

भारतीय यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस ने रोका, 2 लोगों को किया गिरफ्तार; जानें क्या है मामला?

By अंजली चौहान | Updated: December 23, 2023 06:34 IST

फ्रांस ने 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली एक चार्टर उड़ान को रोक दिया है।

Open in App

Human Trafficking Fears: 300 से अधिक भारतीयों को निकारागुआ ले जा रहे एक विमान को फ्रांस ने रोक लिया और मानव तस्करी होने की आशंका जताई। अधिकारियों ने विमान में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह मामले की फिलहाल जांच कर रहे हैं। 

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर मामले में जानकारी देते हुए लिखा, "फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहे 303 लोगों के एक विमान को फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के कारण हिरासत में लिया गया है, जिसमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं। दूतावास की टीम पहुंच गई है और काउंसलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं, यात्रियों की भलाई भी सुनिश्चित कर रहे है।"

फ्रांस के एक स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस ने 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली एक चार्टर उड़ान को रोक दिया है और यात्रा की शर्तों और उद्देश्यों की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। 

मानव तस्करी का शक 

जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब फ्रांसीसी अधिकारियों को प्लेन में जा रहे लोगों की मानव तस्करी का शक हुआ। अधिकारियों ने एक सूचना के बाद विमान को रोक दिया और सभी 303 यात्रियों को हिरासत में ले लिया। बाद में 2 लोगों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी। 

बताया जा रहा है कि यह उड़ान एक रोमानियाई चार्टर कंपनी द्वारा की गई थी और दुबई से रवाना हुई थी। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो यह तकनीकी ठहराव के लिए छोटे वैट्री हवाई अड्डे पर उतरा। यात्रियों को पहले विमान में ही रहने की अनुमति दी गई लेकिन बाद में हवाई अड्डे के आगमन लाउंज को बिस्तरों के साथ प्रतीक्षा क्षेत्र में बदल दिया गया।

पुलिस ने कहा, "यात्रियों को सर्वोत्तम संभव स्वागत सुविधाएं प्रदान करने के लिए वैट्री हवाई अड्डे पर रिसेप्शन हॉल को अलग-अलग बिस्तरों के साथ एक प्रतीक्षा क्षेत्र में बदल दिया गया था।"

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई लोगों को हवाईअड्डे में कैद कर दिया गया है, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है और यात्रा के उद्देश्य की जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :फ़्रांसमानव तस्करीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा