लाइव न्यूज़ :

Anvay naik सुसाइड मामले में Arnab Goswami को मुंबई पुलिस ने किया Arrest, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 4, 2020 16:32 IST

Open in App
रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास, ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की है।बता दें कि अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक के सुसाइड मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 2018 का है।दरअसल, वर्ष 2018 में मुंबई स्थित इंटीरियर कंपनी कॉनकॉर्ड डिजायन के मालिक अन्वय नाइक ने आत्महत्या से पहले पत्र लिखकर आरोप लगाया कि रिपब्लिक टीवी तथा अन्य दो कंपनियों ने लाखों रुपये के बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। इनमें रिपब्लिक टीवी पर करीब 83 लाख रुपये का बकाया बताया गया। इंटीरियर डिजाइनर की सुसाइड नोट में ये भी कहा गया था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य- फिरोज शेख और नीतेश सारदा ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलना पड़ा।हालांकि, इस आरोप के बाद इस मामले में रिपब्लिक टीवी की तरफ से कहा गया कि वह बकाया 83 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है। अन्वय नाईक व उनकी मां ने आरोप लगाने के बाद ही सुसाइड कर लिया था। अन्वय मुंबई स्थित आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी कॉनकॉर्ड डिजाइन के प्रबंध निदेशक थे, जबकि उनकी मां कंपनी की बोर्ड निदेशक थीं।इस मामले में बाद मेंअन्वय नाइक की बेटी ने कहा था कि यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन तब पुलिस ने इस मामले की जांच में रिपब्लिक टीवी से 83 लाख रुपये के भुगतान के सबूत नहीं मांगे थे।कॉनकॉर्ड कंपनी के प्रबंध निदेशक अन्वय की बेटी अदन्या के मुताबिक पुलिस के समक्ष तमाम सबूत रखे जाने के बावजूद भी अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी द्वारा उनके पिता को 83 लाख रुपये नहीं चुकाने के मामले में जांच नहीं हुई। इस वर्ष मई में अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक ने इस मामले की दोबारा जांच की मांग महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार से की थी। इसके बाद मई महीने में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जांच CID को सौंप दी थी।बता दें कि अर्नब हाल के दिनों में कई मामलों में अपने कार्यक्रम के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अर्नब गोस्वामी से बदला लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में सबूत मिलने के बाद ही कार्रवाई कर रही है।
टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमुंबईमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं