लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio: रिलायंस जियो का धमाका, 999 रुपये में उतारा 4जी फोन, बिक्री 7 जुलाई से शुरू, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 3, 2023 20:46 IST

Open in App
1 / 7
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को 999 रुपये कीमत वाला अपना 4जी फोन ‘जियो भारत वी2’ बाजार में उतारा। 
2 / 7
कंपनी ने बयान में कहा कि इस फोन के ग्राहकों को 28 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 123 रुपये चुकाने होंगे।
3 / 7
ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी का 4जी डेटा भी देगी। बिक्री 7 जुलाई से शुरू होगी।
4 / 7
कंपनी के मुताबिक, जियो भारत के पहले 10 लाख फोन के लिए बीटा परीक्षण सात जुलाई से शुरू होने वाला है।
5 / 7
कंपनी की नजर इस किफायती फोन की मदद से देश के करीब 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर टिकी है।
6 / 7
रिलायंस जियो सबसे कम दाम वाले इस इंटरनेट-समर्थित फोन के जरिये बड़े ग्राहक आधार को अपने साथ जोड़ना चाहती है।
7 / 7
इस मौके पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘भारत में अब भी 25 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ता 2जी में 'फंसे' हुए हैं, जो इंटरनेट की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।... लेकिन प्रौद्योगिकी अब कुछ चुनिंदा लोगों का ही विशेषाधिकार नहीं रहेगी, नया जियो-भारत फोन उस दिशा में एक और कदम है।’’ 
टॅग्स :रिलायंस जियोजियोमुकेश अंबानीनीता अंबानीजियो फोन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की