लाइव न्यूज़ :

Sunita Kejriwal Reaction: पति की रिहाई पर सुनीता का भावुक पोस्ट, कहा, 'ये लोकतंत्र की जीत है'

By धीरज मिश्रा | Published: May 10, 2024 4:16 PM

Sunita Kejriwal Reaction: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल की रिहाई पर पत्नी सुनीता की आई प्रतिक्रिया शाम पांच बजे तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं केजरीवाल तिहाड़ जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

Sunita Kejriwal Reaction: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी। केजरीवाल की रिहाई पर पत्नी सुनीता केजरीवाल बेहद खुश हैं। उन्होंने पति की रिहाई पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि हनुमान जी की जय। ये लोकतंत्र की जीत है। लाखों - करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि भारी संख्या में शाम पांच बजे तिहाड़ जेल पहुंचे। माना जा रहा है कि केजरीवाल आज भी जेल से बाहर आएंगे। वहीं, आप सूत्रों के अनुसार, जेल से बाहर आने के दौरान वह मीडिया को भी संबोधित कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि जिस समय सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत दी। उस समय अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में अपनी पत्नी के साथ मुलाकात कर रहे थे। दोपहर 2:00 बजे की यह मुलाकात पूर्व निर्धारित थी। 

मालूम हो कि गुरुवार 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। 1 अप्रैल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में खुशी की लहर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उम्मीद की किरण दिखाई है। पूरा देश सुप्रीम कोर्ट का आभारी हैं। अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद तानाशाही के खिलाफ और लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई मजबूत होगी।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। मैं संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देती हूं। अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। शाम को और मुझे यकीन है कि वह दिल्ली और देश के लोगों को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईमनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाअरविंद केजरीवालAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: '4 जून के बाद जनता की सुनने लगेगी पुलिस' चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा

भारतSaran Seat Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी आचार्य की किस्मत ईवीएम में कैद, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला, यादव और राजपूत लगाएंगे नैया पार!

भारतLok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी मुश्किल समय में भाग जाते हैं'', यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले की साजिश रच रही है", 'आप' नेता संजय सिंह ने लगाया सनसनीखेज आरोप

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमित शाह देश के नागरिकों को इसलिए 'घुसपैठिया' बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया है", कपिल सिब्बल का गृह मंत्री पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai LS Polls 2024: वर्ली बूथ में शौचालय के अंदर मृत मिला शिवसेना (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट, पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 5वें चरण में 57% से अधिक मतदान हुआ, पश्चिम बंगाल 73% मतदान के साथ आगे

भारतVIDEO: 'मोदी के भक्त हैं प्रभु जगन्नाथ',संबित पात्रा के कथित विवादित बयान ओडिशा कांग्रेस ने की माफी की मांग

भारतBihar Lok Sabha Polls 2024: बिहार में शाम 5 बजे तक कुल 52.35% हुआ मतदान

भारतHeat Wave In Delhi: हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी