लाइव न्यूज़ :

Rajiv Chowk Metro Station: '3 मई को मेट्रो में मेरे साथ यौन उत्पीड़न हुआ', पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 10, 2024 12:40 IST

Rajiv Chowk Metro Station: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में एक 16 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल का लड़का 3 मई को दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहा थादिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ पुलिस ने आरोपी को कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास से कर लिया गिरफ्तार

Rajiv Chowk Metro Station: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में एक 16 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबेडकर कॉलोनी, ग्राम खेड़ा खुर्द, उत्तर पश्चिमी दिल्ली निवासी जितेंद्र गौतम के रूप में हुई है। आरोपी ने दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक लड़के का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 355 और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्नातक की पढ़ाई कर एक नौकरी करता था।

क्या है मामला

16 साल का लड़का 3 मई को दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहा था। जब वह दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा तो उस समय एक व्यक्ति ने उसे गलत तरीसे से उसे कूल्हे को छूआ। इस घटना ने लड़का काफी भयभीत हो गया। वह जैसे तैसे आरोपी के पास से खुद को अलग करने की कोशिश करने लगा। लेकिन, आरोपी लड़के का पीछे करते हुए कश्मीरी गेट तक पहुंच गया। वह लगातार उससे छेड़छाड़ कर रहा था। इस पूरी घटना के बारे में 16 साल के इस नाबालिग लड़के ने अपने सोशल मीडिया पर आपबीती सुनाई थी। जिस पर लोगों ने उसे राय दी थी कि वह एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो पुलिस को टैग करे। 

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का हुआ गठन

दिल्ली मेट्रो पुलिस डीसीपी जी रामगोपाल नायक ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। करीब 15 मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पता चला कि आरोपी कौशांबी और जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करता है। कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास स्थानीय लोगों को आरोपी की फोटो दिखाई गई। आखिरकार, दिल्ली मेट्रो की स्पेशल स्टॉफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनDelhi Metro Security Unitदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी