लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad Encounter POLICE: टाटा स्टील अधिकारी विनय त्यागी की हत्या, मुठभेड़ में गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी दक्ष में मार गिराया, पुलिस उप निरीक्षक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2024 12:33 IST

Ghaziabad Encounter POLICE: अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग तेजी से वहां से निकले, जब उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल फिसल कर एक इमारत के बंद गेट के सामने गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा स्टील के भारत बिक्री प्रमुख विनय त्यागी की चार मई को हत्या कर दी गई थी।पुलिस टीम को अपने पीछे आता देख अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।

Ghaziabad Encounter POLICE: गाजियाबाद जिले में टाटा स्टील के एक अधिकारी की हत्या का एक आरोपी शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ में एक बयान में जानकारी दी। टाटा स्टील के भारत बिक्री प्रमुख विनय त्यागी की चार मई को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बयान में कहा, ‘‘आज 10 मई को शालीमार गार्डन थाने (गाजियाबाद के) का एक पुलिस दल आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर वांछित आरोपियों की तलाश कर रहा था और थाना क्षेत्र में कान्हा परिसर में जांच पड़ताल कर रहा था तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग तेजी से वहां से निकले, जब उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल फिसल कर एक इमारत के बंद गेट के सामने गिर गई।’’

पुलिस टीम को अपने पीछे आता देख अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। बयान में बताया गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया। इस दौरान एक पुलिस उप निरीक्षक भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अपराधी दक्ष को मृत घोषित कर दिया गया।

दक्ष, विनय त्यागी की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल, कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और त्यागी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 394 (डकैती के दौरान जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादPoliceउत्तर प्रदेशनॉएडाTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?