IPL 2024: मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, केकेआर और राजस्थान की जगह पक्की, 2 स्थान के लिए 6 टीमों के बीच रेस, जानें समीकरण

मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2024 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। धर्मशाला में आरसीबी से 60 रन की हार के बाद पीबीकेएस के पास भी आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का कोई मौका नहीं रह गया है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 10, 2024 5:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल का 17वां सीजन अब धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है।केकेआर 16 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में शीर्ष पर हैराजस्थान रॉयल्स फिलहाल 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

IPL 2024: आईपीएल का 17वां सीजन अब धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। केकेआर 16 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों का प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना तय है। 

सनराइजर्स हैदराबाद - SRH वर्तमान में 14 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स - सीएसके वर्तमान में 12 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स-डीसी वर्तमान में 12 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जाइंट्स - एलएसजी वर्तमान में 12 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में छठे स्थान पर है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- आरसीबी फिलहाल 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस-एमआई फिलहाल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। पंजाब किंग्स-पीबीकेएस फिलहाल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस-जीटी फिलहाल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। 

इनमें से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के अलावा बाकी 6 टीमों के बीच प्लेऑफ की 2 जगहों के लिए रेस है। सनराइजर्स हैदराबाद अगर अपने शेष दो गेम से चार अंक जुटाती है तो पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। दोनों मैचों में से किसी एक में हार का मतलब यह होगा कि उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

CSK अब अनिश्चित स्थिति में है और उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अपने शेष तीन मैचों में से कम से कम दो जीत की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स के पास केवल दो गेम बचे हैं। आरसीबी के खिलाफ और घर पर एलएसजी के खिलाफ। 16 अंकों तक पहुंचने के लिए दोनों गेम जीतना जरूरी है। किसी एक में हार से उनका अभियान ख़त्म हो जाएगा।

SRH से मिली करारी हार ने LSG के नेट रन-रेट को काफी हद तक प्रभावित किया है। उनके पास दो गेम बचे हैं। दोनों गेम में जीत उनकी प्राथमिकता होगी। इससे उनके 16 अंक हो जाएंगे। लेकिन फिर भी दिल्ली को दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

धर्मशाला में पीएबीकेएस पर जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ की अपनी कम संभावनाओं को जीवित रखा है। अब उनके पास दो मैच बचे हैं, डीसी और सीएसके के खिलाफ। आरसीबी के पास ज्यादा अवसर नहीं हैं। दोनों गेम जीतें और 16 अंकों तक पहुंचें और उम्मीद करें कि उनका नेट रन-रेट अन्य टीमों की तुलना में बेहतर रहेगा जो उनके साथ अंकों के मामले में बराबरी पर रहेंगी। 

मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2024 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। धर्मशाला में आरसीबी से 60 रन की हार के बाद पीबीकेएस के पास भी आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का कोई मौका नहीं रह गया है। वहीं गुजरात का लक्ष्य सभी 3 मैच जीतकर 14 अंक तक पहुंचना होगा। वहां से यह अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा कि उन्हें अपना लगातार तीसरा प्लेऑफ़ खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। 

टॅग्स :आईपीएल 2024KKRमुंबई इंडियंसपंजाब किंग्सगुजरात टाइटन्सRCB

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या