लाइव न्यूज़ :

Bihar News: प्यार पर कब तक पहरा, पति का घर छोड़ के..., बच्चों की नानी बनी मां, दामाद बना पति, 55 साल के दिलेश्वर दर्वे ने पत्नी की शादी करवा कर गांव से खुशी-खुशी विदा किया

By एस पी सिन्हा | Published: May 10, 2024 6:53 PM

Bihar News: बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के रहने वाले 55 साल के दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी ने अपने दामाद से ही शादी कर ली। खुद ससुर ने ही अपने दामाद से अपनी पत्नी की शादी करवा कर दोनों को गांव से खुशी-खुशी विदा कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदामाद बांका जिले के कटोरिया थाना के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। सिकंदर यादव की शादी तीस साल पहले दिलेश्वर की बेटी से हुई थी।बीते दिनों उसकी पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी की मौत के बाद भी सिकंदर अपने ससुराल आता था।

Bihar News: बिहार के बांका जिले से बडा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां कल तक बच्चों की नानी रही महिला अब उन बच्चों की सौतेली मां बन गई है। वहीं, करीब तीस साल तक सास का पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाला दामाद अब उसका पति बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के रहने वाले 55 साल के दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी ने अपने दामाद से ही शादी कर ली। खुद ससुर ने ही अपने दामाद से अपनी पत्नी की शादी करवा कर दोनों को गांव से खुशी-खुशी विदा कर दिया।

दामाद बांका जिले के कटोरिया थाना के अंतर्गत एक गांव का रहने वाला है। दरअसल, सिकंदर यादव की शादी तीस साल पहले दिलेश्वर की बेटी से हुई थी। लेकिन बीते दिनों उसकी पत्नी का देहांत हो गया। पत्नी की मौत के बाद भी सिकंदर अपने ससुराल आता था। इसी दौरान उसका दिल अपनी सास पर आ गया। इसकी भनक सिकंदर के ससुर दिलेश्वर दर्वे को लग गई।

एक दिन दिलेश्वर दर्वे ने दोनों को रंगे हाथों दोनों का आपत्तिजनक स्थिति में पकड लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की शादी दामाद से करवा दी। खुद पति ने ही इस अपनी पत्नी का कन्यादान के रस्म को पूरा किया। इस अनोखी शादी को पहले गांव वालों के सामने किया गया। उसके बाद दोनों ने बांका न्यायालय में भी कोर्ट मैरिज कर ली। यह शादी यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के वोटिंग में दिग्गज राजनीतिक घरानों की साख लगी है दांव पर

भारतWeather News: भीषण गर्मी से घर से निकलना मुश्किल, गर्मी का सितम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई शहर में तापमान 45 डिग्री से पार, बच के रहिए, जानें हालत

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

क्राइम अलर्टबिहार में व्यक्ति और उसकी नाबालिग 'पत्नी' की हिरासत में हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका थाना, जानें पूरा मामला

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेLiquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

ज़रा हटकेViral Video: महिला को गोद में बैठाकर बाइक चला रहा था युवक, स्टंट मारना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें

ज़रा हटकेViral video: दिल्ली मेट्रो में इंस्टाग्राम रील बनाने का एक और वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- इसे महामारी घोषित किया जाए

ज़रा हटकेWatch: कार चला रहे बिल्डर के बेटे ने 2 लोगों को मारी टक्कर, लोगों का फूटा गुस्सा ; कर दी जमकर धुनाई

ज़रा हटकेअप्राकृतिक संबंध के दौरान पत्नी का बहने लगा खून, चेकअप के दौरान डॉक्टर ने बताया सच... अब पति मांग रहा तलाक