लाइव न्यूज़ :

Zika virus: पालघर में सात साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित, जानें कैसे फैलता है, क्या है बचाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2022 19:55 IST

Zika virus: जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है।सरकार ने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला। सरकार ने जीका वायरस पर नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के लिए केंद्रीय दलों को इन सभी राज्यों में भेजा।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानलेवा जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बच्ची मुंबई से सटे पालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है।

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि सरकार ने जीका वायरस पर नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के लिए केंद्रीय दलों को इन सभी राज्यों में भेजा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय दलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार जीका निषेध योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य तथा जिलों के अधिकारियों के साथ काम किया है। पवार ने कहा कि सरकार ने जीका की रोकथाम के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है जिसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपना सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं।

टॅग्स :जीका वायरसमहाराष्ट्रपालघरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज