लाइव न्यूज़ :

भगोड़े आतंकी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर उसके चाचा ने कहा, "हमें संतोष मिला, अब हम उसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2023 10:59 IST

भगोड़े खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार के बाद उसके चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि परिवार की सारी चिंता खत्म हो गई है और अब हम उसके लिए अदालती लड़ाई लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के गांव रोडे से किया गिरफ्तारअमृतपाल की गिरफ्तार के बाद उसके चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि परिवार कानूनी लड़ाई लड़ेगाअमृतपाल बीते 18 मार्च से फरार चल रहा था, अब उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा है

चंडीगढ़: भगोड़े खालिस्तानी आतंकी अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस द्वारा जरनैल सिंह भिंडरावाले के मोगा जिले स्थित रोडे गांव से गिरफ्तार करने के बाद उसके घरवालों का बयान सामने आया है। अमृतपाल के घरवाले इससे पहले आरोप लगा रहे थे कि उसे मुठभेड़ में मारा जा सकता है। लेकिन अब रविवार की सुबह-सुबह अमृतपाल की गिरफ्तार के बाद उसके चाचा सुखचैन सिंह ने कहा, "परिवार की सारी चिंता खत्म हो गई, हमारे लिए कानूनी लड़ाई का दरवाजा खुल गया है और अब हम अदालती लड़ाई लड़ेंगे।"

इससे पहले परिवार का कहना था कि जब अमृतपाल 18 मार्च को फरार हुआ था तो उसके बाद से परिवार का लगातार यही कहना था कि वो अमृतपाल के संपर्क में नहीं हैं। लेकिन अब मोंगा से चाचा सुखचैन सिंह ने कहा, "अमृतपाल की गिरफ्तारी ने परिवार की कई आशंकाओं को खत्म कर दिया है और परिवार के पास कानूनी लड़ाई का रास्ता खुल गया है।" पंजाब पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर रिटायर होने वाले सुखचैन सिंह ने समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “अमृतपाल को चाहे पुलिस ने गिरफ्तार किया हो या उसने आत्मसमर्पण किया हो। यह हमारे लिए राहत की बात है। अब हम चैन से सांस ले सकते हैं। चूंकि उस पर एनएसए लगा है। इस कारण पुलिस उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जा रही है। अब हम उसके लिए कानूनी लड़ाई शुरू करेंगे।”

अमृतपाल की गिरफ्तारी के संबंध में सुखचैन ने बताया कि परिवार को उसकी गिरफ्तारी के बारे में रविवार की सुबह टेलीविजन से पता चला। सुखचैन ने कहा, "सुबह की अरदास के बाद मैंने  जब टीवी खोला तो मैंने चैनलों को देखा कि वो अमृतपाल की गिरफ्तारी की खबर चला रहे हैं।"

मालूम हो कि सुखचैन सिंह के अलावा अमृतपाल के एक और चाचा हरजीत सिंह हैं, जो पहले से ही डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पंजाब पुलिस ने उन्हें 18 मार्च से अमृतपाल के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किया था और उन पर भी एनएसए लगा है। वहीं पंजाब पुलिस की ओर से विशेष पुलिस महानिदेशक (आंतरिक सुरक्षा) आरएन ढोके ने पत्रकारों से बताया कि अमृतपाल पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज है। इसलिए उसे भी गिरफ्तार करके असम के डिब्रूगढ़ भेजा जा रहा है। जहां उसके अन्य साथी पहले से बंद हैं। अमृतपाल को पहले बठिंडा ले जाया गया है और वहां से उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाएगा।

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमृतसर सहित कई अन्य संवेदनशील शहरों में पुलिस की गश्त बढ़ा गई है और पुलिस अधिकारी बराबर हालात पर नजर बनाये हुए हैं। राज्य का आला पुलिस अधिकारी हर एक पल की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ साझा कर रहे हैं, वहीं दिल्ली में भी गृहमंत्रालय के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से हर पल की अपडेट ले रहे हैं।

मालूम हो कि बीते दिनों जब अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर बेहद खामोशी के साथ भारत से लंदन जाने की फिराक में थी तो उसे कथिततौर पर सुरक्षा अधिकारियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया था और फिर पूछताछ की थी। मामले को लेकर पंजाब में सियासत भी शुरू हो गई और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार पर अमृतपाल सिंह की पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab Policeअसमडिब्रूगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?