लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा में शामिल हुए भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह; बताया- शादी नहीं हो पा रही है, अब लड़ेंगे चुनाव, देखे तस्वीरें

By आजाद खान | Published: January 23, 2022 8:01 AM

धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पहले भी अपने एक सहयोगी के लिए चुनाव प्रचार किया था। अब उन्हें अपने लिए यह करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह सपा में शामिल हुए हैं। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इनकी अभी शादी नहीं हुई है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारत के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वाइन कल लिया है। पार्टी में उनकी स्वागत सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने किया है। इस दौरान पार्टी ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र प्रताप सिंह पार्टी में शामिल होने के बाद कई नेताओं के साथ फोटो शूट भी किया है। इस फोटो में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिखाई दिए हैं। धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नाम कई और रिकॉर्ड भी है। 

पार्टी ने क्या बोला धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने पर

धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके साथ फोटो शूट किया था। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर धर्मेंद्र को यकीन है और यही कारण है कि उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने उन्हें पार्टी में शामिल करने के बाद यह उम्मीद जताई कि उनके पार्टी में आने से सपा पहले से और मजबूत होगी। इस दौरान प्रतापगढ़ के श्री सौरभ सिंह भी वहां मौजूद थे। 

कौन है धर्मेंद्र प्रताप सिंह

46 साल के धर्मेंद्र प्रताप सिंह भारत के सबसे लंबे इंसान है। इनकी हाइट 8 फुट 2 इंच है। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और इन्हें एशिया का सबसे लंबा पुरुषों में भी देखा जाता है। सिहं प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई मास्टर तक की है और ये एक डिग्री होलडर भी है। इससे पहले भी वह राजनीति से जुड़ चुके है और वे एक सहयोगी के लिए पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार भी कर चुके हैं।

कोई नहीं कर रहा है शादी इनसे

धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अभी शादी नहीं हुई है क्योंकि लंबे कद की वजह से इन्हें कोई लड़की पसंद नहीं कर रही है। इनका पहले से आमदानी भी कम हो गया है क्योंकि वे दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर जाकर लोगों से सेल्फी लेते थे जिससे उन्हें पैसे भी मिलती थी। लेकिन कोरोना काल में उनका यह कमाने का जरिया भी खत्म हो गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMukhtar Ansari: 30 साल पुराने दोनाली बंदूक मामले में मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा, 2.2 लाख रुपए का जुर्माना

भारतब्लॉग: दुनिया में 6 अरब से ज्यादा लोग ले रहे प्रदूषित हवा में सांस

भारतब्लॉग: क्षेत्रीय नेताओं के लिए करो या मरो की स्थिति

भारतहजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से खजुराहो का सफर 8 घंटे में, पहली बार के यात्रियों से जानिए अनुभव

भारतस्टूडेंट वीजा के कथित इस्तेमाल मामले में BJP पार्षद बेटा CBI राडार पर

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की, मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

भारतLok Sabha Elections: एनडीए में सीटों का बंटवारा, हाजीपुर लोकसभा सीट चुनाव लड़ेंगे चिराग, पशुपति कुमार पारस बनेंगे राज्यपाल, ऐसे बांटेंगे 40 सीट

भारतArunachal Pradesh Assembly Elections 2024: भाजपा ने 60 प्रत्याशी की सूची जारी की, मुख्यमंत्री इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

भारतनींबू मांगने के लिए आधी रात को किसी महिला के घर का दरवाजा खटखटाना बेतुका, बम्बई उच्च न्यायालय ने सीआईएसएफ कर्मी को फटकार लगाई, जुर्माने को रद्द करने से इनकार

भारतOdisha Government: लोकसभा चुनाव से पहले बारिश, मेयर और उपमहापौर के पारिश्रमिक और भत्तों में बंपर बढ़ोतरी, पद्म पुरस्कार से सम्मानित को मासिक सम्मान, यहां देखें किसे क्या मिलेगा