Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की, मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 13, 2024 07:18 PM2024-03-13T19:18:00+5:302024-03-13T19:33:01+5:30

Lok Sabha Election 2024: पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से चंदोलिया को टिकट मिला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024 BJP releases its second list Manohar Lal Khattar will contest from Karnal | Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की, मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

(फाइल फोटो)

Highlightsभाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कीदूसरी लिस्ट में 10 राज्यों की 72 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से चंदोलिया को टिकट मिला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 10 राज्यों की 72 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे। 

कुछ बडे नाम ये हैं

१. नितीन गडकरी - नागपुर 
२. पीयूष गोयल - मुंबई उत्तर 
३. अनिल बलूनी - गढवाल, उत्तराखंड
४. पंकजा मुंडे - बीड
५. अनुराग ठाकुर - हमीरपुर 
६. हर्ष मल्होत्रा - दिल्ली पूर्व 
७. योगेन्द्र चंदौलिया - दिल्ली उत्तर पश्चिम
८. मनोहरलाल खट्टर - करनाल
९. अशोक तंवर - सिरसा 
१०. शंकर ललवानी - इंदौर 
११. अनिल फिरौजिया - उज्जैन

इस लिस्ट के आने के बाद साफ हो गया है कि दिल्ली में सिर्फ मनोज तिवारी अपना टिकट बचा पाए हैं। बाकी सभी मौजूदा सांसदों का टिकट कट गया है। नार्थ वेस्ट लोक सभा सीट योगेंद्र चंदौलिया और स्ट लोक सभा सीट हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है जो पूर्व मेयर रह चुके हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। 

गुरुग्राम से राव इन्द्रजीत सिंह, फ़रीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, पौड़ी से अनिल बलुनी, मुंबई से पीयूष गोयल और बंगलौर से तेजस्वी सूर्या को टिकट मिला है। गौतम गंभीर, हंस राज हंस, प्रवेश वर्मा रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी और डॉ हर्षवर्धन को इस बार टिकट नहीं दिया गया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। कर्नाटक के हावेरी से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और धारवाड से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Web Title: Lok Sabha Election 2024 BJP releases its second list Manohar Lal Khattar will contest from Karnal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे