Lok Sabha Elections: एनडीए में सीटों का बंटवारा, हाजीपुर लोकसभा सीट चुनाव लड़ेंगे चिराग, पशुपति कुमार पारस बनेंगे राज्यपाल, ऐसे बांटेंगे 40 सीट

By एस पी सिन्हा | Published: March 13, 2024 07:12 PM2024-03-13T19:12:51+5:302024-03-13T19:13:37+5:30

Lok Sabha Elections 2024: बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।

Lok Sabha Elections 2024 Seat distribution in NDA Chirag paswan will contest Hajipur Lok Sabha seat Pashupati Kumar Paras will become Governor | Lok Sabha Elections: एनडीए में सीटों का बंटवारा, हाजीपुर लोकसभा सीट चुनाव लड़ेंगे चिराग, पशुपति कुमार पारस बनेंगे राज्यपाल, ऐसे बांटेंगे 40 सीट

file photo

Highlightsभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। जेपी नड्डा और चिराग पासवान की मुलाकात के बीच इस पर सहमति बनी है। प्रिंस पासवान को बिहार सरकार में मंत्री बनाने का भी भरोसा दिया गया है।

Lok Sabha Elections 2024: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जारी रस्साकस्सी के बीच खबर आ रही है कि भाजपा ने लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान को मना लिया है। चिराग पासवान आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। लोकसभा चुनाव के सीट के बंटवारे को लेकर यह मुलाकात हुई है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाने की बात बताई जा रही है। चर्चा है कि चिराग पासवान को हाजीपुर लोकसभा सीट मिल गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।

उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी। इस बीच सूत्रों की मानें तो हाजीपुर सीट से हटाने के एवज में भाजपा पशुपति कुमार पारस को राज्यपाल बना सकती है। इसके अलावा लोजपा कोटे की 5 सीटें चिराग की झोली में डाल दी जाएंगी। अब यह करीब- करीब तय हो गया है कि चिराग पासवान हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे और उन्हें अपने पिता की विरासत से अब कोई जुदा नहीं कर सकता है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान की मुलाकात के बीच इस पर सहमति बनी है। सूत्रों की मानें तो पशुपति कुमार पारस को भाजपा ने राज्यपाल बनने का ऑफर दिया है और प्रिंस पासवान को बिहार सरकार में मंत्री बनाने का भी भरोसा दिया गया है। कहा जा रहा है कि सीटों के नए फार्मूले के अनुसार हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को 1 सीट, उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 1 सीट को मिल सकती है।

दूसरी ओर, चिराग पासवान को 5 सीटें देने पर सहमति बनी है तो जदयू 16 सीटों पर ताल ठोक सकती है। वहीं, पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है। हालांकि पशुपति कुमार पारस को राज्यपाल और उनके बेटे को नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाने की बात कही गई है।

सूत्र बता रहे हैं कि अगर सीटों को लेकर पेंच फिर भी फंसता है तो दूसरे फॉर्मूले के तहत पशुपति कुमार पारस को एक सीट समस्तीपुर के रूप में मिल सकती है। ऐसी स्थिति में चिराग पासवान को 4 सीटें दी जाएंगी। बता दें कि इससे पहले भाजपा के महासचिव मंगल पांडेय के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान से चर्चा हुई।

चिराग से मिलने से पहले मंगल पांडेय पशुपति कुमार पारस से भी मिले थे। पिछले कई दिनों से हाजीपुर सीट को लेकर पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान में ठनी हुई थी। पशुपति कुमार पारस हाजीपुर सीट छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे तो चिराग पासवान उस पर अपना दावा ठोक रहे थे। पशुपति कुमार पारस का कहना था कि रामविलास पासवान ने अपने जीवनकाल में ही हाजीपुर सीट उन्हें सौंपी थी।

 लिहाजा उस सीट पर उनका दावा बनता है। स्वर्गीय रामविलास पासवान के दिवंगत भाई रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस पासवान, चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। पिछली बार प्रिंस राज समस्तीपुर से उपचुनाव जीतकर सांसद चुने गए थे, लेकिन 2021 में जब लोजपा टूट गई थी तो वे पशुपति कुमार पारस के खेमे में चले गए थे।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Seat distribution in NDA Chirag paswan will contest Hajipur Lok Sabha seat Pashupati Kumar Paras will become Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे