मुंबई: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से 17 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की। इस सूची के अनुसार पार्टी ने औरंगाबाद से दिया चंद्रकांत खैरे को टिकट दिया है और मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से अनिल देसाई चुनाव लड़ेंगे।
समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आज घोषित 16 नामों में से 11 नामों की घोषणा पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के अपने दौरे के दौरान पहले ही कर दी थी।
पार्टी ने सभी पांच मौजूदा सांसदों को भी फिर से उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से, संजय पाटिल को मुंबई उत्तर पूर्व से और अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना है।
वहीं राजन विचारे मुक्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में भाजपा-शिवसेना प्रत्याशी को चुनौती देंगे। जबकि विनायक राउत को पार्टी ने रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से टिकट दिया गया है। परभणी के मौजूदा सांसद संजय जाधव और उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर को पार्टी ने फिर से नामांकित किया गया है। वहीं औरंगाबाद सीट पर पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे भाजपा-शिवसेना को चुनौती देंगे।
इस सूची की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उद्धव की पार्टी ने सांगली से पहलवान चंद्रहार पाटिल को मैदान में उतारा गया है, जिस सीट पर महाविकास अघाड़ी में भागीदार कांग्रेस पार्टी अपने लिए जोर दे रही थी।