लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा- हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम उन्हें आईना दिखाने वाले

By भाषा | Published: October 25, 2019 6:09 AM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को यह जनता का स्पष्ट सन्देश है जैसा कि मैं लगातार कहता हूँ, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे लेकिन कांग्रेस कभी भारत से मुक्त नहीं होने वाली।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों को भाजपा की नैतिक हार बताया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बड़ा झटका हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों को भाजपा की नैतिक हार बताया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बड़ा झटका हैं। हरियाणा में जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है और भाजपा के 'अबकी बार 75 पार' के नारे को नकार दिया है, वहीं महाराष्ट्र में भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सीटें कम होना और कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ना हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी को आइना दिखाने वाले हैं कि जिस रूप में राष्ट्रवाद, धारा 370 और भावनात्मक मुद्दों सहित झूठ और भ्रम की जो राजनीति की जा रही है, जिस तरह से डर, हिंसा और अविश्वास का माहौल देश में बनाया जा रहा है उसे जनता अब समझ रही है और मुद्दा विहीन राजनीति को देश की जनता ने नकारना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को यह जनता का स्पष्ट सन्देश है जैसा कि मैं लगातार कहता हूँ, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे लेकिन कांग्रेस कभी भारत से मुक्त नहीं होने वाली।’’

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी लगातार कहते हैं कि प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान जमीनी मुद्दों से दूर ले जाते हैं। जो आमजन के मुद्दे हैं उसके बारे में एक शब्द नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर और नोटबंदी ने छोटे और मझौले उद्यमियों, किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी की समस्या देश में लगातार बनी हुई है। लेकिन सरकार की इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। कांग्रेस पार्टी जमीनी बात करेगी, आम जनके मुद्दों की बात करेगी, विकास की बात करेगी और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जनता उसे समझेगी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 6: 58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11.13 करोड़ वोटर, यहां जानें दलों और प्रत्याशियों की लिस्ट

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को केंद्र में सरकार बदलेगी, बहुमत के निशान से नीचे भाजपा, कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा-इंडिया गठबंधन के लिए "रुझान बेहद उत्साहजनक"

भारतFact Check: फर्जी है प्रशांत किशोर के बीजेपी में शामिल होने की खबर, चुनावी रणनीतिकार ने की पुष्टि

भारतFact Check: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की कांग्रेस की तारीफ? लोकसभा चुनाव के बीच वायरल हो रहा वीडियो, जानें सच

भारतHaryana Lok Sabha Elections 2024: ऐसा नहीं हो सकता हरियाणा आऊं और पुरानी यादें ताजा न करूं, वोट से पहले पीएम मोदी ने यूं क्या याद

भारत अधिक खबरें

भारत4 जून लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुंबई में बिकेगी शराब, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति

भारतIndia Next Prime Minister: 'देश का दुर्भाग्य होगा अगर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ पीएम बनेंगे', योगेंद्र यादव ने कहा

भारतएलजी वीके सक्सेना द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली की अदालत ने मेधा पाटकर को दोषी ठहराया

भारतGurugram Water Crisis: सुबह 4 घंटे करेंगे यह काम, लगेगा 5 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में भाजपा का पसीना छुड़ा रहा छठा चरण!, सभी सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन से सीधा मुकाबला