लाइव न्यूज़ :

मदर टेरेसा की धार्मिक संस्था मिशनरिज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को बहाल किया गया, ब्रिटिश संसद में उठा था मुद्दा

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 10:59 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की कि मिशनरिज ऑफ चैरिटी के एफसीआरएस पंजीकरण को बहाल कर दिया गया है. विदेशी चंदा हासिल करने के लिए विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण अनिवार्य होता है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी चंदा हासिल करने के लिए एफसीआरए पंजीकरण अनिवार्य होता है।प्रतिकूल जानकारियों का हवाला दे पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया था।1 जनवरी से करीब 6000 एनजीओ ने देश में कामकाज बंद कर दिया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा की धार्मिक संस्था मिशनरिज ऑफ चैरिटी के एफसीआरएस पंजीकरण को बहाल कर दिया है जिसका मतलब है अब यह संस्था विदेशी चंदा हासिल कर सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की कि मिशनरिज ऑफ चैरिटी के एफसीआरएस पंजीकरण को बहाल कर दिया गया है। विदेशी चंदा हासिल करने के लिए विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण अनिवार्य होता है।

कुछ दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि कुछ प्रतिकूल जानकारियां मिलने के कारण मिशनरिज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए पंजीकरण नवीनीकृत नहीं किया गया।

इसके बाद ब्रिटेन की संसद में भी यह मुद्दा उठा था और पूछा गया था कि क्या ब्रिटिश सरकार ने भारत के साथ मिशनरिज ऑफ चैरिटी और अन्य गैर सरकारी संगठनों के विदेशी धन को रोके जाने का मुद्दा उठाया था।

7 जनवरी को मिशनरिज ऑफ चैरिटी को पंजीकरण समाप्त किए जा चुके 6,000 एनजीओ की सूची से हटा दिया गया उसे उन 16,908 एनजीओ की सूची में शामिल किया गया था, जिनका एफसीआरए पंजीकरण 7 जनवरी को सक्रिय है। पश्चिम बंगाल में विदेशी चंदा लेने के लिए 1,030 एनजीओ पात्र हैं और मिशनरिज ऑफ चैरिटी को सूची में शामिल कर दिया गया।

बता दें कि, बीते 1 जनवरी से करीब 6000 एनजीओ का संचालन बंद हो गया क्योंकि गृह मंत्रालय ने उनके पंजीकरण को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया या फिर उन्होंने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं दिया।

टॅग्स :मदर टेरेसाNGOगृह मंत्रालयमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल