लाइव न्यूज़ :

WB: मिड डे मील में नमक के बदले डिटर्जेंट पाउडर का हुआ इस्तेमाल, कई बच्चे हुए गंभीर रूप से बीमार

By आजाद खान | Updated: September 3, 2022 20:42 IST

बताया जा रहा है कि स्कूल के मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए थे। कुछ ने पेट में दर्द की शिकायत की थी तो कुछ को उल्टियां हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमिड डे मील के लिए नमक की जगह कपड़े धोने के डिटर्जेंट पाउडर को इस्तेमाल किया गया है। इस कारण स्कूल के कई बच्चे बीमार पड़ गए है जिनका इलाके के अस्पताल में इलाज भी हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए रसोइए को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में मिड डे मील में नमक की जगह कपड़े धोने के डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर खाना पकाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ तब हुआ जब बच्चें मील खाने के बाद बीमार पड़ने लगे। 

बीमार बच्चों को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तब डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि इनसे खाने में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर या साबुन मिलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना उत्तर दिनाजपुर के इटहार प्रखंड के कपाशिया इलाके में घटी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लिहिमपुर प्राथमिक विद्यालय में परोसा गया मिड डे मील को तैयार करने में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर या साबुन का इस्तेमाल हुआ है। इस खाने को खाने के बाद स्कूल के कई छात्र बीमार पड़ गए और उनके पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। 

ऐसे में उन्हें इटहार ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां इसकी जांच हुई और पता चला की उनके खाने में नमक के बजाय डिटर्जेंट पाउडर या साबुन का इस्तेमाल हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिवार वालों ने स्कूल में जाकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और मामले में जांच की मांग की। 

रसोइए को दिया गया कारण बताओ नोटिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही इटहार के बीडीओ अमित विश्वास ने मामले की जांच के आदेश दे दिए और संबंधित रसोइए को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले के जांच करवाएंगे और जांच के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालमिड डे मीलSchool Educationक्राइमडॉक्टरdoctor
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा