लाइव न्यूज़ :

Bijapur Encounter: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत छह को मार गिराया, प्लाटून नंबर 10 के डिप्टी कमांडर पुनेम नागेश भी ढेर, 14 लाख रुपये इनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 22:11 IST

Bijapur Encounter: बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। छह नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।माओवादियों के बैग, दवाइयां और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस घटना में माओवादियों के प्लाटून नंबर 10 के डिप्टी कमांडर पुनेम नागेश भी मार गिराया है। नागेश के खिलाफ सुरक्षा बलों पर कई घातक हमलों में शामिल होने का आरोप है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि दल आज सुबह आठ बजे जब क्षेत्र के चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे पहुंचा तब नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों के शव तथा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि माओवादियों के प्लाटून नंबर नौ एवं 10 के नक्सली सोमवार को होली उत्सव के दौरान बासागुड़ा के पास तीन नागरिकों की हत्या में शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से माओवादियों के शवों के साथ ही एक कार्बाइन गन, फैक्ट्री निर्मित नौ एमएम पिस्टल, एक देशी नौ एमएम पिस्टल, एक 12 बोर बंदूक, एक भरमार बंदूक, सेल्फ लोडिंग राइफल के 10 जिंदा कारतूस, दो टिफिन बम, जिलेटिन की छड़ें, कार्डेक्स वायर, बिजली के तार, माओवादियों के बैग, दवाइयां और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।

सुंदरराज ने बताया, ''इस घटना के साथ, पिछले साल दिसंबर से बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 37 नक्सली मारे गए हैं।'' बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान पुनेम नागेश, उसकी पत्नी वेट्टी सोनी (30), आयतु पुनेम (28), सुक्का ओयम (40), नुप्पो मोका (30) और कोवासी गंगी (27) के रूप में की गई है।

कुमार ने बताया कि नागेश माओवादियों के पीएलजीए प्लाटून नंबर 10 के डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था। पुनेम नागेश और उनकी पत्नी सोनी एक ही समूह के सदस्य थे और उनके सिर पर क्रमश: पांच लाख रुपये और दो लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि गंगी माओवादियों की एरिया कमेटी की सदस्य थी और उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओयम को स्मॉल एक्शन टीम कमांडर और मोका को मिलिशिया सेक्शन कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि पुनेम आयतु पीएलजीए प्लाटून नंबर के सदस्य के रूप में सक्रिय था तथा उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम भी था।

यादव ने बताया कि मारे गए नक्सली तीन अप्रैल, 2021 को टेकलगुड़ियाम (बीजापुर में) सहित कई नक्सली घटनाओं में शामिल थे। टेलकमगुड़ियाम घटना में 22 जवान मारे गए थे और 35 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की खबर है और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

नक्सली गर्मियों के दौरान मार्च और जून के बीच टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (टीसीओसी) चलाते हैं और अपनी आक्रामक गतिविधियां तेज कर देते हैं। टीसीओसी के दौरान बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर बड़ी संख्या में हमले हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में उनके प्रमुख सदस्य मारे गए हैं। राज्य में तीन चरणों में होने वाले आम चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलनक्सल हमलाछत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी