लाइव न्यूज़ :

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा पर 28 अक्टूबर को होगी रिलीज, जानें इस बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 02, 2022 1:18 PM

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म नेपाल में भी रिलीज की जाएगी।

Open in App

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता राम शर्मा (एनआरआई) ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 'हमार स्वाभिमान' एक पारिवारिक एक्शन फिल्म है, जिसे 28 अक्टूबर को छठ पूजा के पावन अवसर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी। साथ ही फिल्म को नेपाल में भी रिलीज किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी जोर शोर से चल रही है। फिल्म के डिट्रीब्यूटर 'प्रांसुल मैजिक मोमेंट' के प्रवीण सिन्हा हैं। 

उन्होंने कहा कि पवन सिंह की ख्याति अब सिर्फ भोजपुरी से जुड़े लोगों में नहीं, दुनिया भर में हैं। लोग उनके गाने बड़े प्रेम से सुनते हैं और उन्हें फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस को इंतजार होता है, जो अब खत्म होने वाला है। भोजपुरी के दर्शक इस बार लोक आस्था का महापर्व छठ अपने फेवरेट स्टार पवन सिंह के साथ मनाएंगे। फिल्म 'हमार स्वाभिमान' बड़े बजट की फिल्म है। इंसान में अगर स्वाभिमान ना हो, तो वो खोखला होता है। हमारी फिल्म की कहानी भी एक स्वाभिमान को लेकर है। 

एक्शन और गीत-संगीत से भरपूर है फिल्म

फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार इसमें एक्शन भरपूर है, तो इमोशन और गीत संगीत भी इसमें कम नहीं है। प्रवीण सिन्हा ने कहा, हमारी फिल्म को दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर देख सकेंगे। उम्मीद है छठ पूजा में फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ब्रेक करेगा और सभी पर पवन सिंह का जादू चलने वाला है।'

राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' के निर्देशक चंद्र भूषण मणि हैं। फिल्म के लीड रोल में पवन सिंह हैं और उनके अपोजिट फीमेल लीड रोल में अंजना सिंह हैं। फिल्म में डिंपल सिंह, राम शर्मा, कमल कृष्णा, राखी मिश्रा और वीना पांडेय भी मुख्य भूमिका में हैं। मंटू सिंह और कमाल कृष्णा विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिनके साथ पवन सिंह की पावर पैक्ड एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगी। 

फिल्म के सुरीले गीतकार मनजी मीत हैं और संगीतकार छोटे बाबा बसही, छोटू रावत व संगम सिंह हैं। लेखक मनोज कुशवाहा, डीओपी देवेंद्र तिवारी, एक्शन श्री श्रेष्टा व कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता- रवि पंडित का है।

टॅग्स :पवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPawan Singh Karakat Lok Sabha seat: पवन सिंह ने भरा पर्चा, खेल बिगाड़ने अक्षरा सिंह आएंगी मैदान में!, आखिर क्या है माजरा

भारतKarakat Lok Sabha Seat: 'मैं पीछे नहीं हटूंगा, मां का आशीर्वाद लेकर निकला हूं', पवन सिंह इस दिन करेंगे नामांकन

भारतBihar LS polls 2024: राजद, भाजपा, कांग्रेस और जदयू के साथ होगा खेला!, 'ना खेलब, ना खेले देब' की राह पर निर्दलीय उम्मीदवार, कई सीट पर करेंगे धमाका

भारतPawan Singh Karakat Lok Sabha: 'मां को दिया वादा निभाऊंगा, काराकाट से चुनाव लड़ूंगा', पवन ने किया खुलासा

भारतBJP 10th list LS polls 2024: रीता बहुगुणा जोशी, वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ और किरण खेर 'बेटिकट', डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह ठाकुर लड़ेंगे चुनाव

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग