लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 35 अरब के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में FIA ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से की पूछताछ

By भाषा | Updated: August 27, 2018 17:57 IST

इस्लामाबाद, 27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और...

Open in App

इस्लामाबाद, 27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर 35 अरब रुपये के धनशोधन और फर्जी बैंक खाते मामले में संघीय जांच एजेंसी (FIA) की एक संयुक्त टीम के समक्ष आज पेश हुए। 

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने जुलाई में 63 वर्षीय जरदारी और उनकी बहन को अरबों रुपये के कथित घोटाले के लाभार्थियों की सूची में शामिल किया था। इसके बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष के करीबी सहयोगी और प्रसिद्ध बैंकर हुसैन लवाई को गिरफ्तार किया गया था। 

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक एफआईए ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति और उनकी बहन को सोमवार को एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा था। उन्हें चौथी बार सम्मन जारी किया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और राजा परवेज अशरफ सहित पीपीपी के कई अन्य नेताओं के साथ जरदारी और उनकी बहन कड़ी सुरक्षा के बीच एफआईए कार्यालय पहुंचे।

समाचार पत्र के मुताबिक एफआईए की एक टीम ने उनसे जुड़े फर्जी खातों और लेनदेन के बारे में भाई-बहन से पूछताछ की।

जरदारी ने एफआईए कार्यालय के बाहर मीडिया से कहा, “यह फर्जी मामला है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि नवाज शरीफ के कार्यकाल में मेरे खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था। यह मामला मियां साहब के आदेश पर दर्ज किया गया था।” 

जरदारी 2008 से 2013 के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। 

कराची की एक स्थानीय बैंकिंग अदालत ने जारी जांच में जरदारी और अन्य फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 17 अगस्त को गैर जमानती वारंट जारी किया था।अदालत ने आदेश दिया कि संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाए और उसके समक्ष चार सितंबर तक पेश किया जाए।

टॅग्स :पाकिस्तानबेनजीर भुट्टो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत