लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Hemant Soren-Kalpana Soren: झारखंड की सियासत में छाने लगी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, शेयर किया वीडियो और फोटो, फैंस ले रहे सेल्फी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2024 16:14 IST

Jharkhand Hemant Soren-Kalpana Soren: कल्पना भी लोगों को निराश भी नहीं कर रही हैं। वह लोगों के साथ सेल्फी ले रही हैं और उनसे बातचीत कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Hemant Soren-Kalpana Soren: कल्पना सोरेन तीर धनुष के साथ सेल्फी ली व फोटो खिंचवाई।Jharkhand Hemant Soren-Kalpana Soren: कल्पना सोरेन की कई तस्वीरें हैं।Jharkhand Hemant Soren-Kalpana Soren: हेमंत सोरेन के फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया गया है।

Jharkhand Hemant Soren-Kalpana Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की सियासत में छाने लगी हैं। कल्पना सोरेन अब पूरी तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राजनीतिक विरासत को संभालती नजर आ रही है। वह विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रही हैं। कल्पना सोरेन को सुनने और उनसे मिलने के लिये समर्थकों की भीड़ पहुंच रही है। चुनावी सभा खत्म होने के बाद कल्पना सोरेन की एक झलक पाने को उनके समर्थक बेताब दिख रहे हैं। कल्पना भी लोगों को निराश भी नहीं कर रही हैं। वह लोगों के साथ सेल्फी ले रही हैं और उनसे बातचीत कर रही हैं। हेमंत सोरेन के फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कल्पना सोरेन की कई तस्वीरें हैं। कल्पना सोरेन तीर धनुष के साथ सेल्फी ली व फोटो खिंचवाई।

ग्रामीण महिलाओं के बीच हाथ जोड़ कर खड़ी नजर आने वालीं कल्पना सोरेन अब राजनीति के हर दांव-पेच को समझने लगी हैं। आलीशान सुख-सुविधाओं को छोड़कर कल्पना सोरेन न सिर्फ गांडेय में कैंप कर रही हैं, बल्कि विभिन्न जिलों का भी लगातार दौरा कर रही हैं। अपने हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति के दौरान दो महीने से कम समय में ही कल्पना सोरेन सत्तारूढ़ झामुमो संगठन की पूरी बागडोर संभाल ली है।

कल्पना सोरेन के पास अभी न झामुमो संगठन का कोई दायित्व हैं और न ही इंडिया 'अलायंस' की ओर से उन्हें किसी तरह का पद दिया गया है। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कल्पना सोरेन के कंधों पर सिर्फ जेएमएम प्रत्याशियों की जीत की जवाबदेही ही नहीं है, बल्कि 'इंडिया' एलायंस में शामिल कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन कहती चल रही हैं कि यह चुनाव जनता लड़ रही है भाजपा की तानाशाही के खिलाफ। आपके चहेते हेमंत जी को जेल से रिहा करने के लिए जरूरी है कि आप इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जितायें। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही भाजपा की साजिश के तहत जेल में बंद हेमन्त जी भी अपने राज्यवासियों के बीच आ जायेंगे।

आप सभी से आग्रह है अपने हक-अधिकारों की आवाज के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। वह कहती हैं-जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा, झारखंड झुकेगा नहीं! इंडिया रुकेगा नहीं! हम इंडिया वाले दिल्ली आ रहे हैं! जय झारखण्ड!

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024झारखंड लोकसभा चुनाव २०२४उपचुनावहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतUmreth Assembly Bypoll Election Results: 30743 वोट से जीत, भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को 85500 और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 54757 मत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार