लाइव न्यूज़ :

Delhi Lok Sabha Election 6th Phase: आसमान से बरसेगी आग! मतदान करने आएंगे आप, मिलेगी यह सुविधा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 23, 2024 15:52 IST

Delhi Lok Sabha Election 6th Phase: लोकतंत्र का महापर्व अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 25 मई को दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण के तहत मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 25 मई को दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण के तहत मतदान होगातापमान का पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता हैवोटरों के लिए मतदान केंद्रों पर एयर-कूलर, पीने का पानी, चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी

Delhi Lok Sabha Election 6th Phase: लोकतंत्र का महापर्व अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 25 मई को दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण के तहत मतदान होगा। इसके लिए मतदान केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन, दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी ने वोटरों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

तापमान का पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर आने वाले वोटरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए विशेष तौर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि शहर भर के 2,627 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को गर्मी से निपटने में मदद करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर एयर-कूलर, पीने का पानी, चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही एसी कमरों की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गर्मी की लहर और अधिक तीव्र होने की संभावना है, ऐसे में हमने अधिकारियों को मतदान केंद्र पर सुविधा के संबंध में निर्देश दिए हैं।

सप्ताह भर के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में सप्ताह भर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक है।

दिल्ली के साथ-साथ, पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश भी गर्मी की स्थिति से जूझ रहे हैं। यहां भी छठे चरण के तहत मतदान होंगे। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकले।

टॅग्स :दिल्लीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार