लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal First Interview: 'प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, राज्यसभा सीट तो बहुत छोटी चीज है', सीएम आवास पर हुई मारपीट के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 23, 2024 16:48 IST

स्वाति ने कहा कि मैं 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर गई थी। मुझे बताया गया कि अरविंद केजरीवाल घर पर हैं और वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा। इसी बीच उनके पीएस बिभव कुमार आए और मुझे गालियां देने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार मीडिया से स्वाति मालीवाल ने कहा, वो पीट रहा था, किसी ने बचाने की कोशिश नहीं कीस्वाती ने कहा, कोई भी शक्ति लग जाए मैं इंसाफ लेकर रहूंगी स्वाति ने कहा कि सबूतों के साथ भी छेड़छाड़ की गई

Swati Maliwal First Interview: 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम के पूर्व पीएस बिभव कुमार मारपीट करते हैं। इस घटना के बाद पहली बार स्वाति मालीवाल ने मीडिया का कैमरा फेस किया है। स्वाति ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा 13 मई के दिन उनके साथ क्या क्या हुआ, पूरे घटनाक्रम पर गंभीर खुलासे किए हैं।

स्वाति ने कहा कि मैं 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर गई थी। मुझे बताया गया कि अरविंद केजरीवाल घर पर हैं और वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा। इसी बीच उनके पीएस बिभव कुमार आए और मुझे गालियां देने लगे। उन्होंने कहा तेरी औकात क्या है और भी बहुत कुछ कहा। उन्होंने मुझे 7-8 थप्पड़ पूरी जोर से मारे। मैंने पुलिस को फोन किया जब उसे पता चला कि मैंने फोन कर दिया है।

वह बाहर गया और सिक्योरिटी को बुला कर लाया। उन्होंने 50 सेकंड की वीडियो क्लिप एडिट करके टीवी चैनल्स को दी। स्वाति ने कहा कि सबूतों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। स्वाति ने आगे कहा कि मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी। लेकिन कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया।

राज्यसभा सीट पर क्या बोली स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें चाहिए थी, वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, सांसद तो बहुत छोटी बात है। स्वाति ने कहा कि जिस तरीके से इन्होंने मुझे मारा है, अब चाहे दुनिया की कोई भी शक्ति लग जाए मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सबसे बड़े राजदार, सबसे करीब आदमी इस वक्त बिभव कुमार हैं। अगर आप उनका घर देखें तो उन्हें इतना आलीशान घर दिया गया है, यहां तक कि दिल्ली में किसी मंत्री को भी ऐसा घर नहीं दिया गया है। इस समय वे पार्टी में एक शक्तिशाली व्यक्ति हैं और पूरी पार्टी उनसे डरती है।

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyराज्य सभादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज