लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Crash: मुख्य आरोपी 5 जून तक बाल सुधार गृह में.., रोजाना प्रार्थना से लेकर खाने तक, सामने आया पूरा शेड्यूल

By आकाश चौरसिया | Updated: May 23, 2024 17:09 IST

Pune Porsche Crash: किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने आरोपी को 5 जून तक यरवदा के नेहरू उद्योग केंद्र अवलोकन गृह में रहना अनिवार्य कर दिया है। जहां उसमें सुधार होने के उद्देश्य से निर्धारित किए गए दैनिक कार्यक्रम का पालन करना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देबाल सुधार बालगृह में भेजा गया मुख्य आरोपी अब रोजाना प्रार्थना से लेकर खाने तक का सामने आया पूरा शेड्यूल यहां देखें क्या है मामले में अपडेट

Pune Porsche Crash: 17 वर्षीय लड़के जो पुणे कार हादसे का मुख्य आरोपी है, घटने के दौरान वह अपने पिता की 2.5 करोड़ की पोर्श कार चला रहा था। ऐसे में पुलिस के द्वारा बताया गया कि वह नशे की हालत में था। इस हालत में आरोपी ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो इंजीनियर की हत्या कर दी। केस में उन्हें प्रारंभिक त्वरित जमानत पर सार्वजनिक आक्रोश होने के बाद उसे एक सुधार बाल गृह में भेज दिया गया है।

किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने उसके लिए 5 जून तक यरवदा के नेहरू उद्योग केंद्र अवलोकन गृह में रहना अनिवार्य कर दिया है, जहां उसमें सुधार होने के उद्देश्य से निर्धारित किए गए दैनिक कार्यक्रम का पालन करना होगा।

शेड्यूल में उसे पहले तो पोहा, उपमा, अंडे और दूध सुबह 8 से 10 बजे के बीच मिलेगा, फिर उसे प्रेयर सेशन में हिस्सा लेना होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, वह और अन्य कैदी कथित तौर पर कक्षाओं में भाग लेंगे, आराम की अवधि 1 से 4 बजे तक होगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 4 बजे नाश्ता दिया जाता है, उसके बाद एक घंटा टीवी और दो घंटे वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे आउटडोर खेल दिए जाते हैं। रात का खाना, जिसमें सब्जियां, दाल, चावल और रोटियां शामिल होती हैं, शाम 7 बजे होता है, जिसके बाद किशोर रात 8 बजे सोने के लिए अपने शयनगृह में लौट आते हैं।

किशोर को मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन से भी गुजरना होगा और उसके मानसिक स्वास्थ्य और समाज में पुन: एकीकरण में सहायता के लिए मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक या परामर्शदाता से सहायता प्राप्त होगी। 

पोर्शे कार, जिसे कथित तौर पर किशोर चला रहा था, पुलिस का दावा है कि वह उस समय नशे में था, ने रविवार तड़के महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर में दो मोटरसाइकिल सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया। 

किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जेजेबी के सामने पेश किया गया, जिसने कुछ घंटों बाद उसे जमानत दे दी। जेजेबी ने अपने रविवार के आदेश में किशोर को सड़क दुर्घटनाओं पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए भी कहा था, इस आदेश की काफी आलोचना हुई थी।

सुधार गृह अधिकारी ने कहा, "त्वरित जमानत पर हंगामे के बाद, पुलिस ने फिर से जेजेबी से संपर्क किया और उसके आदेश की समीक्षा की मांग की। जेजेबी ने बुधवार को लड़के को 5 जून तक अवलोकन गृह में भेज दिया। कानून के साथ संघर्ष करने वाले बच्चे (सीसीएल) को तुरंत यरवदा स्थित नेहरू उद्योग केंद्र अवलोकन गृह भेज दिया गया, जहां वह अन्य सीसीएल के साथ रह रहा है।"

टॅग्स :PuneMaharashtraPoliceMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी