लाइव न्यूज़ :

Dombivli MIDC Blast: डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक उड़ा धुएं का गुब्बार; बचाव कार्य जारी (Watch Video)

By अंजली चौहान | Updated: May 23, 2024 15:31 IST

Dombivli MIDC Blast: डोंबिवली एमआईडीसी चरण 2 में एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट में लगभग पांच से छह कर्मचारी घायल हो गए।

Open in App

Mumbai:महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में दूर तक धुएं का गुब्बार देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आग फैक्टी में लगे बॉयलर फटने के बाद लगी है जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। यह घटना डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के चरण 2 में रासायनिक कारखाने में बताई गई थी।

आग लगने के शुरुआती कारणों में बताया जा रहा है कि एम्बर केमिकल कंपनी के चार बॉयलर फट गए, जिससे भीषण आग लग गई। आग के कारण केमिकल से भरे ड्रम फटने लगे, जिससे फैक्ट्री की खिड़कियों के शीशे टूट गए। आग आसपास के घरों तक फैल गई है, जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम जारी है।

अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, विस्फोट और आग में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए, महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने आसपास के क्षेत्रों के लोगों से नहीं घबराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अग्निशमन कार्यों से निपटने के लिए कहा गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :अग्निकांडमहाराष्ट्रThane Policeठाणेआगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र