लाइव न्यूज़ :

Guangdong Highway collapse: राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढहा, गहरे गड्ढे में 18 कारें गिरीं, 24 की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 01, 2024 12:47 PM

Guangdong Highway collapse: ग्वांगदोंग प्रांत के मीझोऊ शहर में अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा बड़ा हिस्सा ढह जाने से बने गहरे गड्ढे में 18 कारें गिर गईं।

Open in App
ठळक मुद्देबचावकर्मियों ने 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।घटना देर रात करीब दो बजे की है। जोरदार आवाज सुनी और कई मीटर गहरा गड्ढा देखा।

Guangdong Highway collapse: दक्षिणी चीन में बुधवार को राजमार्ग का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। राजमार्ग का 17.9 मीटर (58.7 फीट) हिस्सा ढह जाने से 18 कारें ढलान से नीचे गिर गईं। ग्वांगदोंग प्रांत के मीझोऊ शहर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसा आधी रात के बाद करीब 2 बजे हुआ। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बुधवार दोपहर तक मृतकों की संख्या 24 हो गई है। बीते दो हफ्तो में ग्वांगदोंग प्रांत के हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे बाढ़ जैसे पैदा हालात हो गए हैं।

मीझोऊ के कुछ गांवों में अप्रैल में बाढ़ आई और हाल के दिनों में शहर में भारी बारिश हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने सड़क का हिस्सा ढहने के तुरंत पहले ही वहां से गुजरते समय तेज आवाज सुनी और अपने पीछे कई मीटर चौड़ा गड्ढा बनते देखा। चीन के स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाए गए वीडियो और तस्वीरों में घटनास्थल पर धुआं और आग दिखाई दे रही है।

आग की लपटों में राजमार्ग पट्टी नीचे की तरफ झुक रही है। राजमार्ग से नीचे की ओर जाने वाली ढलान पर ध्वस्त हो चुकी कारों का ढेर भी देखा जा सकता था। सड़क के टूटे हुए हिस्से के साथ ही राजमार्ग के नीचे की जमीन भी धंसी हुई दिखाई दे रही है। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी के मुताबिक बचावकर्मियों ने 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यचीनी वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार किया इबोला वायरस का खतरनाक म्यूटंट, भयावह लक्षण आए सामने

विश्वChina-Taiwan: चीन ने असली मिसाइलों से लैस लड़ाकू विमान भेजकर ताइवान को धमकाया, नकली हमले भी किए

विश्वपाकिस्तान बम धमाकों में मारे गए 5 चीनियों के परिजनों को देगा 2.58 मिलियन डॉलर का मुआवजा

भारतFact Check: राहुल गांधी रैलियों में ले जाते हैं चीन का संविधान? जानें लाल कवर वाले संविधान बुक का सच

विश्वChina Wuhan CoronaVirus: वुहान में कोरोना फैलने पर की रिपोर्टिंग, चार साल की सजा काटने के बाद चीनी पत्रकार झांग झान जेल से रिहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वचीखती रही इजरायली महिला, हमास के सदस्य बाप-बेटे ने किया बारी-बारी से रेप फिर मार दी गोली, पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान कबूल किया

विश्वVIDEO: मेक्सिको में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चुनावी रैली में हवा से ढह गया पूरा मंच, 9 लोगों की हुई मौत, 50 से अधिक घायल

विश्वUS Election 2024: लो जी हो गया कंफर्म!, राष्ट्रपति चुनाव में इस प्रत्याशी को वोट करेंगी भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली, आज किया खुलासा

विश्व'इतिहास याद रखेगा कि हमास के हत्यारों और बलात्कारियों को स्वर्ण पदक दिया गया', फिलिस्तीन को मान्यता पर भड़का इजरायल

विश्वPalestine state: ऐतिहासिक मौका!, फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता, नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने किया फैसला, इजराइल ने अपने राजदूत को वापस बुलाने का आदेश दिया