लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह गिरफ्तारी के डर से हैं फरार! पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Published: November 11, 2022 3:48 PM

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस उनके घर पर चस्पा कर दिया गया है। पूरा मामला पिछले साल से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के कार्यक्रम में हिस्सा लेना अक्षरा सिंह के लिए पड़ रहा महंगा।मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं।इस कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल हुए थे, जिसे लेकर कार्रवाई हुई थी।

पटना: बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के कार्यक्रम में हिस्सा लेना मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के लिए गले की हड्डी बन गया है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस उनके घर पर चस्पा कर दिया है। साथ ही कहा है कि अगर अभिनेत्री कोर्ट में हाजिर नहीं हुई तो उनके घर की कुर्की जब्ती भी की जा सकती है। 

अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया है। नोटिस में उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अगर वह हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को लेकर 2 महीने पहले पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी करवाया था। 

मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस चस्पा किया गया है। जिस समय घटना हुई थी, उस समय लालगंज में ही वह एसआई के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे केस के  आईओ थे। अभी भी वही केस के आईओ हैं। 

उधर, अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस्तिहार चिपकाये जाने की जानकारी मुझे सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचारों से हो रही है। उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह की भारत के संविधान व कानून में पूरी आस्था है। इसके तहत उन्होंने केस के संदर्भ में एंटी सिपेटरी बेल(अग्रिम जमानत) के लिए आवेदन दाखिल किया हुआ है। उनके इस आवेदन पर आगामी 17 नवम्बर को सुनवाई होनी है। 

अमरेंद्र कुमार ने आगे बताया कि अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध कलाकार है। वह कोई शातिर अपराधी नहीं है। वह अपने कला का प्रदर्शन करने आई थी, जिस दौरान हर्ष में फायरिंग हुई।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरीबिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Phase 6 Polls 2024: 25 मई को मतदान, 8 सीट और 86 प्रत्याशी, छठे चरण में 2 बाहुबलियों की पत्नी और एक बाहुबली लगा रहे दम, जानें कितने बजे से करेंगे वोटिंग

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: कल भी महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण-पांडव के होते हुए चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में..., पवन सिंह ने लिखा

क्राइम अलर्टSimaria Ghat Ganga River: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, बच्चे का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, गांव में मातम

क्राइम अलर्टSimaria Ghat Ganga River: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, बच्चे का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, गांव में मातम

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग