Pawan Singh Karakat LS polls 2024: कल भी महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण-पांडव के होते हुए चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में..., पवन सिंह ने लिखा

By एस पी सिन्हा | Published: May 22, 2024 05:22 PM2024-05-22T17:22:14+5:302024-05-22T17:23:26+5:30

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह ने लिखा है कि अपना कर्तव्य हम निभायेंगे, काराकाट को नया बनायेंगे।

Pawan Singh Karakat LS polls 2024 bhojpuri actro tweet kal bhee mahabharat main abhumanyu akela tha krishna pandav ke hote huye.... | Pawan Singh Karakat LS polls 2024: कल भी महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण-पांडव के होते हुए चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में..., पवन सिंह ने लिखा

file photo

Highlightsनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। भाजपा उपेंद्र कुशवाहा जी को हराना चाहती है।अंदर ही अंदर भाजपा पवन सिंह को मदद कर रही है।

Pawan Singh Karakat LS polls 2024: भाजपा के द्वारा दल से बाहर का रास्ता दिखा दिए जाने के बाद भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह एक्स पर लिखा है कि कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण और पांडव के होते हुए, चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है, लेकिन जनता उसके साथ है। इसके साथ एक अन्य पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा है कि अपना कर्तव्य हम निभायेंगे, काराकाट को नया बनायेंगे।

वही, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। भाजपा उपेंद्र कुशवाहा जी को हराना चाहती है और अंदर ही अंदर भाजपा पवन सिंह को मदद कर रही है। उधर, जदयू प्रवक्ता जमा खान ने कहा कि पार्टी के खिलाफ आप काम करेंगे तो निष्कासित तो करेंगे ही।

एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तो आप पार्टी का काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए निष्कासित किया गया। वहीं  मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम को झूठ का सरदार बताने पर जमा खान ने कहा कि वह क्या बोलते हैं, उधर मैं नहीं जाना चाहता बिहार में 40 के 40 सीट हम लोग जीत रहे हैं। चुनाव का मामला है कुछ भी बोल सकते हैं।

Web Title: Pawan Singh Karakat LS polls 2024 bhojpuri actro tweet kal bhee mahabharat main abhumanyu akela tha krishna pandav ke hote huye....

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे