लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोनावायरस ने ली 2000 लोगों की जान, हांगकांग में उनकी भी मौत जो चीन गए ही नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 15:02 IST

Open in App
चीन में घातक कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या  2,000 के पार हो गई. चीन में कोरोनावायरस के कुल 74,185 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार इससे मरने वालों की संख्या 2,004 हो गई है.  वहीं कोरोना वायरस के 1,749 नए केस सामने आए हैं.  आयोग ने कहा कि जिन 136 लोगों की जान गई उनमें से 132 हुबेई में जबकि हेइलोंगजियांग, शानदोंग, गुआंगदोंग और गुइझोऊ में एक-एक आदमी की मौत हुई हैं  आयोग ने बताया कि इसके 1,185 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं. मंगलवार को 236 मरीजों की हालत काफी गंभीर थी जबकि 1,824 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.  सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार आयोग ने बताया कि 11,977 मरीजों की हालत गंभीर बनी है और 5,248 लोगों के इससे पीड़ित होने की आशंका है.  एनएचसी ने कहा कि अभी तक कुल 14,376 संक्रमित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.   चीन में वुहान स्थित वुचांग अस्पताल के निदेशक डॉक्टर लिउ झिमिंग की कोरोना वायरस से मंगलवार को मौत हो गई थी.  एनएचसी ने बीते पिछले हफ्ते कहा था कि कुल 1,716 चिकित्सा कर्मियों को कोरोना वायरस से संक्रमित हैं . चीन में  11 फरवरी तक मरीजों के इलाज में लगे छह चिकित्सा कर्मियों की मौत हो चुकी है. वहीं मकाउ में 10 और ताइवान में इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई.  ताइवान में इसके 22 मामले अभी तक सामने आए हैं. हांगकांग में आज कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही हांगकांग शहर में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या दो हो गई है. अस्पताल प्राधिकरण ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत खराब हो गई थी और प्रिंसेस मार्गरेट अस्पताल में आज सुबह उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को 12 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उन्हें बुखार था और संक्रमण की पुष्टि भी हो गई थी.  हांगकांग में 62 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से दो की मौत हो चुकी है. पहले संक्रमण उन लोगों में पाया गया जो चीन के हुबेई प्रांत में गए थे. लेकिन बीते कुछ हफ्तों में यह उन लोगों तक भी फैल गया जो कभी चीन गए ही नहीं.  
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH