लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में मनोनित करने के लिए राज्यपाल पर दबाव डालना ठीक नहीं: भाजपा

By भाषा | Published: April 22, 2020 7:03 PM

शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत करने की सिफारिश राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत करने के खिलाफ नहीं हैं।महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए पहले चुनाव लड़ना चाहिए था।

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि वह राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए पहले चुनाव लड़ना चाहिए था। पाटिल ने यह भी कहा कि ऐसे संकट (कोरोना वायरस) में ठाकरे को विधान परिषद सदस्य नियुक्त करने के लिए राज्य के राज्यपाल पर ‘‘दबाव’’ बनाना अच्छा नहीं दिखता।

पाटिल की यह टिप्पणी राज्य कैबिनेट द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधानमंडल के ऊपरी सदन में एक सदस्य के तौर पर मनोनीत करने की सिफारिश किए जाने की पृष्ठभूमि में आयी है। कोश्यारी ने सिफारिश पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

पाटिल ने कहा, ‘‘हम ठाकरे को महाराष्ट्र विधानमंडल के ऊपरी सदन में राज्यपाल के कोटे से मनोनीत किये जाने के खिलाफ नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, ठाकरे के पास 27 मई तक का काफी समय है जब (राज्य विधानमंडल का सदस्य बनने के लिए) छह महीने की अवधि समाप्त होगी।’’

इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा की गई सिफारिश की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे को एमएलसी के रूप में मनोनीत करने के लिए राज्यपाल पर (कोरोना वायरस) संकट के बीच दबाव डालना अच्छा नहीं लगता। प्रदेश भजपा प्रमुख ने साथ ही इसको लेकर सवाल उठाया कि ठाकरे द्वारा पूर्व में विधान परिषद सदस्य बनने के लिए चुनाव क्यों नहीं लड़ा गया।

उन्होंने पूरे मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार का आरोप लगाया। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को जानना चाहा था कि कोश्यारी को राज्य कैबिनेट की सिफारिश को मंजूर करने से कौन रोक रहा है।

उन्होंने यह भी कहा था कि कोश्यारी का भाजपा के साथ जुड़ा गोपनीय नहीं है, लेकिन यह समय राजनीति में लिप्त होने का नहीं है। ठाकरे महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं है, उन्होंने 28 नवम्बर 2019 को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। संविधान के तहत उन्हें 28 मई 2020 तक विधानमंडल का सदस्य बनना है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रचंद्रकांत पाटिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Legislative Council Elections: 4 सीट पर 10 जून को मतदान, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 मई, इन सीटों पर डाले जाएंगे वोट

भारतLok Sabha Elections 2024: हेमंत करकरे की हत्या विवाद पर उद्धव की शिवसेना ने 'सामना' में घेरा कांग्रेस को, कहा- 'वो आतंकवादियों की गोली से ही शहीद हुए थे'

भारतLok Sabha Elections 2024: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अहमदनगर की बारी!, फड़नवीस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम से हुई 15 वर्षीय लड़की से की दोस्ती, धोखा और फिर.., अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ज़रा हटकेसचिन तेंदुलकर से नाराज हुआ उनका पड़ोसी, सोशल मीडिया पर टैग करके की शिकायत, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानें मामला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास

राजनीतिKanpur LS polls 2024: रोडशो, जयकार और फूलों से स्वागत, पीएम मोदी ने कानपुर में भाजपा प्रत्याशी अवस्थी के समर्थन में किया रोड शो

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 3: 12 राज्य, 1351 उम्मीदवार और 93 सीट, जानें कौन-कौन प्रमुख प्रत्याशी

भारतMaharashtra Lok Sabha Polls 2024: महाराष्ट्र में तीसरे चरण की वोटिंग के तहत इन प्रमुख सीटों पर मतदान कल, जानें कैंडिडेट्स और मतदान का समय

महाराष्ट्रब्लॉग: जल पाने की मुश्किल में कल कैसे होगा?