लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां हीराबेन को दी अंतिम विदाई, गांधीनगर में किया गया अंतिम संस्कार

By संदीप दाहिमा | Published: December 30, 2022 12:18 PM

Open in App
1 / 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉं हीराबेन मोदी पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
2 / 6
हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली।
3 / 6
मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। मॉं के निधन के बाद पीएम मोदी तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।
4 / 6
सुबह भाई के घर पहुंचे जहां दिवंगत मॉं हीराबेन को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। पीएम मोदी ने भाइयों के साथ मिलकर मॉं के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
5 / 6
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार ट्वीट कर मां हीराबा के निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
6 / 6
पीएम की मॉं हीराबने के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रपति द्रौदपी मूर्मु, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया। इसके साथ ही मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों ने भी हीराबा के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: वोट डालने जा रहे थे पीएम मोदी, तभी दिख गई 'देखने में असमर्थ बच्ची', पास जाकर मिलाया हाथ, देखिए

भारतVIDEO: सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में मोदी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया'

भारतMuslims Reservation: ओबीसी कोटे से मुसलमानों को आरक्षण!, राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर एनडीए ने किया पलटवार, आरोप का दौर जारी

भारतLok Sabha Elections 2024: पैर के अंगूठे से दबाया EVM का बटन, पैर पर ही लगी अमिट स्याही, गुजरात में दिखा ये दृश्य, वीडियो

भारतVideo: पीएम मोदी ने अपने स्पूफ वीडियो की तारीफ की, कहा- 'मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया' , देखें

भारत अधिक खबरें

भारतJharkhand Minister Secretary ED: बड़ी मुसीबत में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, ईडी कर सकती है गिरफ्तार, 45 करोड़ से की अधिक की राशि बरामद

भारतBaramati Lok Sabha seat: अजीत पवार के घर जाकर मां आशाताई से आशीर्वाद, सुले ने वोट डालने के बाद कहा-काकी से मिलने में कैसा हर्ज!

भारतअरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

भारतWest Bengal Teacher Recruitment Scam: सरकारी नौकरियां बहुत कम हैं...अगर जनता का विश्वास उठ गया तो कुछ भी नहीं बचेगा, सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल भर्ती घोटाले पर कहा

भारत"राम मंदिर बेकार है": राम गोपाल यादव के बयान ने विवाद को दिया जन्म, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया