लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर ने किया बेहाल, 50 रुपये बढ़े दाम, कई शहर में 1000 के पार, देखें लिस्ट

By संदीप दाहिमा | Updated: May 7, 2022 21:10 IST

Open in App
1 / 5
घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके साथ ही रसोई गैस सिलिंडर के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन वितरक कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की।
2 / 5
एलपीजी सिलिंडर के दाम में यह वृद्धि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में जारी तेजी के बीच की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम वाला सिलिंडर 999.50 रुपये का हो गया है।
3 / 5
वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1,015.50 रुपये और कोलकाता में 1,026 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। यह रसोई गैस सिलिंडर के दाम का रिकॉर्ड स्तर है। छह सप्ताह के भीतर एलपीजी सिलिंडर के दाम में की गई यह दूसरी वृद्धि है। इसके पहले 22 मार्च को भी ईंधन कंपनियों ने गैस सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की थी।
4 / 5
अप्रैल, 2021 से अब तक रसोई गैस सिलिंडर के दाम 190 रुपये तक बढ़ चुके हैं। ईंधन कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर यह वृद्धि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के लिए ही की है। लेकिन देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है लिहाजा खरीदारों को बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर ही खरीदने पड़ रहे हैं।
5 / 5
एक साल में एक परिवार को 12 गैस सिलिंडर सब्सिडी पर देने का प्रावधान है। मई की शुरुआत में सरकार ने होटल एवं रेस्टोरेंट में इस्तेमाल वाले वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम में भी 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो चुकी है।
टॅग्स :एलपीजी गैसLPGभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज