लाइव न्यूज़ :

Gujarat Women Rape: काला जादू का डर, बेडरूम में तांत्रिक, विवाहित महिला का हुआ बलात्कार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 11:16 IST

Gujarat Women Rape: गुजरात के सूरत में एक महिला को अपनी हवस का शिकार एक तांत्रिक बाबा ने बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देतांत्रिक ने महिला के घर में उसके बेडरूम में उसका बलात्कार कियापुलिस इसे पूरे मामले की जांच कर रही हैआरोपी ने महिला की कुछ अश्लील तस्वीरें भी ले ली थी

Gujarat Women Rape:गुजरात के सूरत में एक महिला को अपनी हवस का शिकार एक तांत्रिक बाबा ने बना लिया। तांत्रिक ने पहले महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसकी विधि को पूरा नहीं करेगी तो उसका पति मर जाएगा। महिला तांत्रिक की बातों को सुनकर डर गई। इसके बाद तांत्रिक अपनी योजना में कामयाब हुआ। तांत्रिक ने महिला के घर में उसके बेडरूम में उसका बलात्कार किया। महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पुलिस में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दी गई।

फिलहाल, पुलिस इसे पूरे मामले की जांच कर रही है। टीवी-9 की खबर के अनुसार, यह पूरा मामला सूरत के उन्नाण का है। यहां पर एक विवाहित महिला के घर पर खुद को तांत्रिक बताने वाला राहुल दिनेश पांड्या आया। वह तंत्र-मंत्र जानता था। महिला के घर आकर उसने कहा कि उसके घर में समस्याएं सिर्फ इसलिए है क्योंकि उसके घर में वास्तु दोष है। अगर वह उसकी बताई गई विधि को पूरी करेगी तो घर की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। तांत्रिक की बातों को सुनते ही महिला को लगा कि अगर ऐसा होगा तो ठीक है। लेकिन, महिला को इस बात की तनिक भी अभास नहीं हुआ कि आरोपी के मन में क्या चल रहा है। 

विधि पूरी करने के लिए महिला के घर पहुंचा आरोपी

आरोपी राहुल महिला के घर उस वक्त पहुंचा , जब उसके घर में कोई नहीं था। इस दौरान उसने महिला के सामने कुच मंत्र को बोलने की एक्टिंग की। हाथ में कुछ रख कर महिला को बेडरूम के पास जाने के लिए कहा और विधि करने के लिए कहा। बेडरूम के पास जाते ही तांत्रिक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विवाहित महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसे धमकाया कि यह विधि का पार्ट है, अगर विधि पूरी नहीं हुई तो उसका पति जिंदा नहीं रहेगा, पति मर जाएगा। इस दौरान तांत्रिक ने उसके साथ बेडरूम में बलात्कार किया, साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली।

टॅग्स :गुजरातSuratसूरत रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया