लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल रूस से भेजा गया था, शुरुआती जांच में आया सामने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2024 15:10 IST

तलाशी में स्कूलों में कुछ नहीं मिला लेकिन शुरूआती जांच में ये सामने आया कि धमकी रूस से दी गई थी। ई-मेल आईडी की जांच से पता चला कि ये मेल रूसी डोमेन नेम "mail.ru" से भेजे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देईमेल के जरिए भेजी गई बम की धमकी से हड़कंप मच गयादिल्ली पुलिस की स्पेशल तुरंत हरकत में आईये मेल रूसी डोमेन नेम "mail.ru" से भेजे गए थे

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए भेजी गई बम की धमकी से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल तुरंत हरकत में आई और गृह मंत्रालय ने भी इसे गंभीरता से लिया। तलाशी में स्कूलों में कुछ नहीं मिला लेकिन शुरुआती जांच में ये सामने आया कि धमकी रूस से दी गई थी। ई-मेल आईडी की जांच से पता चला कि ये मेल रूसी  डोमेन नेम "mail.ru" से भेजे गए थे। 

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी स्कूलों को इमेल से मिली थी। इसके बाद स्कूलों ने दिल्ली पुलिस से संपर्ख किया।  दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया किन अभी तक कुछ भी अप्रिय नहीं मिला।

दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है। मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक मेल कई जगहों पर भेजा गया है। 

भले ही बम की सूचना झूठी रही हो लेकिन इससे अभिभावकों और छात्रों में दहशत फैल गई। अभिवावक स्कूल पहुंच गए और पुलिस ने छात्रों को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने कहा कि अभी तक बम रखे होने की धमकी अफवाह ही लग रही है, लेकिन उन्होंने सभी मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। 

सूचना मिलते ही दिल्ली के अनेक हिस्सों में अर्द्धसैनिक बलों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शहर की सीमाओं पर अवरोधक लगा दिए गए। दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने धमकी वाले ईमेल का ‘आईपी एड्रेस’ पता लगा लिया है। ईमेल रूस से किया गया था और यह किसी वीपीएन का इस्तेमाल करते हुए भेजा गया हो सकता है जिसका मकसद दिल्ली में दहशत फैलाना था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसNew DelhiरूसSchool Education DepartmentPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो