लाइव न्यूज़ :

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में कैकेयी का रोल करने पर लारा दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- "कौन नहीं चाहेगा..."

By अंजली चौहान | Updated: May 1, 2024 15:59 IST

Ramayana: निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों में कहा गया है कि लारा फिल्म में कैकेयी के रूप में नजर आएंगी

Open in App

Ramayana: बी-टाउन में इन दिनों रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की काफी चर्चा है। फिल्म में कास्टिंग के लिए अलग-अलग सेलेब्स से बातचीत जारी है। इस बीच, मीडिया में यह अफवाह है कि रामायण में लारा दत्ता माता कैकेयी का किरदार निभाने वाली हैं। मगर इस खबर पर अभी तक कोई पक्की मुहर नहीं लगी है। इस बीच, पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

नितेश तिवारी की रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने की खबरों पर लारा दत्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "मैं भी इसे बहुत सुन रही हूं। मैं अफवाहों को वहीं छोड़ रही हूं। मुझे भी इनके बारे में पढ़ना और सुनना पसंद है इसलिए कृपया जारी रखें।" 

एक्ट्रेस ने कहा, "रामायण का हिस्सा कौन नहीं बनना चाहेगा? ऐसे कई किरदार हैं जिन्हें मैं निभाना पसंद करती अगर उन्हें मुझे ऑफर किया जाता, शूर्पणखा, मंदोदरी, मैं उन सभी को निभा रही हूं।"

हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है लेकिन कई समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि लारा फिल्म में कैकेयी के रूप में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले सेट से लारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन्हें अरुण गोविल और शीबा चड्ढा के साथ देखा गया। हालाँकि, निर्माताओं ने फिल्म को लेकर गोपनीयता बनाए रखी है। 

मीडिया में ऐसी खबरें है कि रामायण के लिए 11 करोड़ रुपये का सेट बनाया गया है और निर्माताओं ने अयोध्या शहर को जीवंत करने की कोशिश की है। पहले खबर थी कि फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी और पहले भाग का बड़ा हिस्सा अयोध्या के सेट पर शूट किया जाएगा।

रामायण का पहला भाग भगवान राम की युवावस्था, सीता के साथ विवाह, वनवास और अंततः सीता के अपहरण पर केंद्रित होगा। निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों की मानें तो जल्द ही किसी भी समय घोषणा होने की उम्मीद है।

इस बीच, काम के मोर्चे पर, लारा दत्ता रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड में पावर ब्रोकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह शो 14 फरवरी के पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में बालाकोट हवाई हमले के इर्द-गिर्द घूमता है।

टॅग्स :लारा दत्तारामायणबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल