लाइव न्यूज़ :

Delhi LS polls 2024: लवली के बाद दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस-आप गठबंधन से नाराज कई सीनियर नेता!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 01, 2024 1:22 PM

Delhi LS polls 2024: नीरज बसोया ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह गठबंधन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए बदनामी और शर्मिंदगी का सबब बन रहा है और मेरा मानना है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के तौर पर मैं पार्टी के साथ अब और जुड़ा नहीं रह सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देअरविंदर सिंह लवली ने भी दिल्ली पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का यही कारण बताया था।देवेंद्र यादव को मंगलवार को अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व विधायक यादव मौजूदा समय में पंजाब के प्रभारी भी हैं।

Delhi LS polls 2024: कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अलग-अलग पत्र लिखे। उन्होंने कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन पर नराजगी जताई तथा इस्तीफे के लिए गठबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया। बसोया ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह गठबंधन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए बदनामी और शर्मिंदगी का सबब बन रहा है और मेरा मानना है कि एक स्वाभिमानी पार्टी नेता के तौर पर मैं पार्टी के साथ अब और जुड़ा नहीं रह सकता।’’

इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने भी दिल्ली पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का यही कारण बताया था। कांग्रेस ने पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को मंगलवार को अपनी दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यादव की नियुक्ति की गई है। पूर्व विधायक यादव मौजूदा समय में पंजाब के प्रभारी भी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "अभी तो आप 'मोदीजी' नहीं बने हैं और इतना अहंकार?", अरविंद केजरीवाल ने आरोपों में घेरा अमित शाह को

भारतPM Modi In Bihar: आरक्षण को लेकर झूठ बोलने का अभियान, मोतिहारी और महाराजगंज में कांग्रेस और राजद पर बरसे पीएम मोदी, डीएमके के लोग ने बिहार को गाली दी, देखें वीडियो

भारतLok Sabha election 2024: प्रशांत किशोर का दावा- "भाजपा को एक और जीत दिला सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"

भारतSaran Lok Sabha Election: वोट डालने के बाद छपरा में गई 2 की जान, एक की स्थिति गंभीर, दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा ठप, जानें अपडेट

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवीन बाबू ओडिशा पर 'बाबू शाही' थोप रहे हैं, वो यहां की संस्कृति का 'गला घोंट' रहे हैं", अमित शाह का संबलपुर में सूबे के मुख्यमंत्री पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतRanchi MP-MLA Court: राहुल गांधी को समन, हाजिर होने का आदेश, आखिर क्या है मामला

भारतMaharashtra HSC 12th Result 2024 Live Updates: कोंकण मंडल में सबसे ज्यादा 97.51 प्रतिशत, मुंबई में सबसे कम 91.95 प्रतिशत छात्र पास, देखें जोनवार लिस्ट

भारतIndian Army 'Udbhav' Project: आखिर क्या है ‘उद्भव’ परियोजना, भारतीय सेना कर रही है काम, जानें इसके बारे में

भारतHSC Result 2024 Maharashtra Board: 12वीं का रिजल्ट 93.37 फीसदी, एमएसबीएसएचएसई रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर चेक करें मार्कशीट

भारतस्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ले गई मुंबई, उस जगह ले जाएगी जहां फोन फॉर्मेट किया था