लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024:"राहुल गांधी को जब इटली जाना है तो चुनाव में समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं", योगी आदित्यनाथ ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2024 06:50 IST

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि जब भी देश कठिन परिस्थितियों में फंसा होता है, वो अपने ननिहाल इटली भाग जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के सांगली में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी पर किया हमला जब भी देश कठिन परिस्थितियों में फंसा होता है, राहुल गांधी अपने ननिहाल इटली भाग जाते हैंयोगी ने कहा कि राहुल ऐसा व्यवहार करते हैं मानो देश उन्हें उनके पूर्वजों से विरासत में मिला हो

सांगली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के सांगली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त जुबानी हमला किया। सीएम योगी ने वायनाड सांसद की आलोचना करते हुए कहा कि जब भी देश कठिन परिस्थितियों में फंसा होता है, राहुल गांधी अपने ननिहाल इटली भाग जाते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम योगी ने राहुल गांधी को सलाह दी कि उन्हें भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की बजाय इटली चले जाना चाहिए, जैसे वो पहले भी महामारी, भूकंप और बाढ़ के दौरान वहां चले गए थे।

सांगली में भाजपा की ओर से आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ''आपने राहुल गांधी को देखा है, जब भी देश पर कठिन समय आता है तो वह सबसे पहले देश छोड़कर भाग जाते हैं। जब कोविड आया तो वह इटली चले गए। भूकंप, बाढ़ या कोई अन्य आपदा आयी तो वह भारत छोड़कर इटली के लिए रवाना हो गए थे।"

उन्होंने कहा, "जब राहुल गांधी को इटली जाना ही है, तो फिर वो यहां चुनाव में समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं, जाएं इटली। जब वह भारत से बाहर होते हैं, तो अपने देश की आलोचना ही करते हैं और जब भारत में होते हैं, तो ऐसा व्यवहार करते हैं मानो यह देश उन्हें उनके पूर्वजों से विरासत में मिला हो।"

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन पर भी निशाना साधाते हुए कहा, "यह कांग्रेस के समय का भारत नहीं है, जहां एक थप्पड़ के बाद वे कहते थे कि रुको, कहीं भी शांति भंग न हो जाए। अगर आज की तारीख में कोई थप्पड़ मारने का साहस करता है तो हम अपनी पूरी ताकत से उसे जवाबी हमला देते हैं।''

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के बाद महाराष्ट्र अपनी 48 लोकसभा सीटों के साथ लोकसभा में सबसे अधिक सांसद देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 23 सीटें जीती थी, जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 में से 18 सीटें हासिल की थीं।

राज्य में पांच चरणों में मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र की 11 सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। राज्य की 48 सीटों में से 13 पर पहले और दूसरे चरण में मतदान हुआ था। पहले चरण और दूसरे चरण का मतदान क्रमशः 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुआ था। अगले दौर का मतदान 7 मई को होगा। मतगणना और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथराहुल गांधीकांग्रेसBJPइटलीसांगली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र