लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "टीडीपी आंध्र प्रदेश में मुसलमानों के लिए 4 फीसदी आरक्षण बरकरार रखेगी", भाजपा सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2024 07:50 IST

आंध्र प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ रही तेलुगु देशम पार्टी ने ऐलान किया है कि वो राज्य में 'मुस्लिम आरक्षण' की समर्थक है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी ने ऐलान किया है कि वो राज्य में 'मुस्लिम आरक्षण' की समर्थक है भाजपा के साथ चुनाव लड़ रही टीडीपी ने कहा कि मुस्लिमों के 4 फीसदी आरक्षण का समर्थन करती हैचंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रखेंगे

अमरावती: आंध्र प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ रही तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने ऐलान किया है कि वो राज्य में 'मुस्लिम आरक्षण' की समर्थक है और मुसलमानों के लिए 4 फीसदी आरक्षण का समर्थन करती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुंटूर में प्रजा गलाम बैठक में बोलते हुए टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि टीडीपी ने राज्य में मुस्लिम आरक्षण के लिए सक्रिय रूप से लड़ाई लड़ी है और वह मुसलमानों के प्रति किये अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "हम मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रखेंगे और राज्य में मस्जिद के रखरखाव के लिए हर महीने 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।"

इसके साथ नायडू ने यह भी कहा कि अगर राज्य में उसकी सत्ता आती है तो वो नूर बाशा निगम की स्थापना करेंगे और इसके लिए उन्होंने सालाना 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा, "हम 50 वर्ष से अधिक आयु के अल्पसंख्यक समुदायों के व्यक्तियों को पेंशन प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त हम अल्पसंख्यकों के लिए प्रमुख शहरों में ईदगाहों और कब्रिस्तानों के लिए स्थान आवंटित करेंगे।"

मालूम हो कि 2011 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश में मुसलमानों की आबादी लगभग 9.5 प्रतिशत है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नायडू ने हज यात्रा पर जाने वाले मुसलमानों को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और अल्पसंख्यक वित्त निगम के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण में 5 लाख रुपये प्रदान करने की योजना की भी घोषणा की।

इसके अलावा उन्होंने उल्लेख किया कि इमामों और मौजानों को क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये का मानदेय मिलेगा, जबकि योग्य इमामों को सरकारी काजी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश में टीडीपी, जनसेना और बीजेपी एनडीए गठबंधन हैं, राज्य में जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी की सत्ता से चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी सभी 25 संसदीय क्षेत्रों और राज्य विधानसभा की 175 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। जगन की पार्टी न केवल एनडीए बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के खिलाफ है।

एनडीए सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे के समझौते के तहत टीडीपी को 144 विधानसभा और 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए गए, जबकि भाजपा छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वहीं पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPकांग्रेसJagan Mohan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?