लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha elections 2024: आज खत्म हो सकता है अमेठी और रायबरेली का सस्पेंस, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकते हैं खड़गे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2024 07:04 IST

कथित तौर पर राहुल गांधी अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और वह नहीं चाहते कि इन सीटों पर प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कहा था कि कोई भी डरा नहीं है और मामले पर फैसले की घोषणा अगले 24-30 घंटों में की जाएगी।उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष इसे अंतिम रूप देंगे और उनके द्वारा लिए गए निर्णय की घोषणा की जाएगी।अमेठी सीट राहुल गांधी का गढ़ रही है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस गुरुवार को खत्म होने की संभावना है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों के लिए अगले 24-30 घंटों में नामों की घोषणा की जाएगी।

हालांकि, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कथित तौर पर 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी या रायबरेली से लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और वह नहीं चाहते हैं कि इन सीटों पर परिवार के किसी सदस्य को मैदान में उतारा जाए। दरअसल, राहुल गांधी ने अब लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई को पुणे में एक रैली को संबोधित करने की योजना बनाई है। 

बता दें कि दोनों हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में 20 मई को मतदान होगा। अमेठी और रायबरेली को गांधी-नेहरू परिवार का पारंपरिक क्षेत्र माना जाता है क्योंकि इसके सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है। अमेठी सीट राहुल गांधी का गढ़ रही है, जिन्होंने 2004 से इसका प्रतिनिधित्व किया था और वह 2019 तक लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे, जब वह स्मृति ईरानी से हार गए थे।

राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। बता दें कि बुधवार को जयराम रमेश ने कहा था कि कोई भी डरा नहीं है और मामले पर फैसले की घोषणा अगले 24-30 घंटों में की जाएगी। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष इसे अंतिम रूप देंगे और उनके द्वारा लिए गए निर्णय की घोषणा की जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमेठीरायबरेलीPriyanka Gandhi Vadraराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र